फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi police arrested three liquor smugglers in blockade

Sirohi: जिले में पुलिस की सख्ती; तीन स्थानों से शराब के चार कार्टन, एक बैग और एक कार जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Oct 2023 08:29 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 17 Oct 2023 08:29 AM IST
सार

सिरोही जिले में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी और दबिश की कार्रवाई में पुलिस टीम ने शराब के चार कार्टन, शराब से भरा एक बैग और एक कार जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Sirohi police arrested three liquor smugglers in blockade
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सिरोही पिंडवाड़ा पुलिस थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर नाकाबंदी की। इस दौरान चार स्थानों से अवैध शराब जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही एक सेंट्रो कार भी जब्त की गई।

विज्ञापन


पहली कारवाई उपनिरीक्षक जगदीश सिंह की अगुवाई में की गई। इसमें झांकर पुलिया के पास नाकाबंदी के दौरान सेंट्रो कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें शराब के तीन कार्टन पाए गए। शराब एवं कार को जब्त कर महेश मण्डोरा पुत्र बाबूलाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इस कारवाई में कांस्टेबल कल्याण सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 
विज्ञापन


दूसरी कारवाई उपनिरीक्षक राजूसिंह की टीम द्वारा सानवाड़ा में की गई। वहां पर एक कार्टन शराब जब्त कर रामाराम पुत्र सवाराम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी कारवाई हेडकांस्टेबल हरिदास की अगुवाई में टीम द्वारा वीरवाडा तेलपुर रोड पर अवैध देशी शराब से भरा एक कट्टा जब्त कर आरोपी महेन्द्र कुमार पुत्र भीमाराम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। चौथी कारवाई में गोकुलराम उपनिरीक्षक अपने सहयोगियों के साथ जनापुर चौराहा पर पहुंचे। जहां पर पुलिसकर्मियों को देखकर एक अज्ञात व्यक्ति अवैध शराब से भरा बैग वहीं पर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। इस बैग को चैक करने पर बैग के अंदर अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई जिसको जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed