{"_id":"65abe2dd219411a3b70684dd","slug":"sirohi-news-bike-rider-woman-seriously-injured-in-collision-with-roadways-bus-dies-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: रोडवेज बस की टक्कर से गंभीर घायल बाइक सवार महिला की मौत, एक अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: रोडवेज बस की टक्कर से गंभीर घायल बाइक सवार महिला की मौत, एक अन्य घायल
Sat, 20 Jan 2024 08:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 20 Jan 2024 08:42 PM IST
सार
सिरोही जिले में रोडवेज बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घायल हुआ है। यह हादसा आबूरोड-पालनपुर फोरलेन पर एलआईसी कट के पास हुआ।
विज्ञापन
रोडवेज बस के नीचे आई बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही में आबूरोड रीको पुलिस थानांतर्गत आबूरोड-पालनपुर फोरलेन पर एलआईसी कट के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल एक बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि एक पुरुष घायल हो गया। दोनों को तत्काल आकराभट्टा स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, फालना डिपो की रोडवेज की यह बस फालना से अहमदाबाद-गुजरात जा रही थी। आबूरोड-पालनपुर फोरलेन पर एलआईसी कट के पास बस की चपेट में आने से उपलाखापा, अमीरगढ़, गुजरात निवासी उमाभाई गरासिया एवं सकुबाई पत्नी उमाभाई गरासिया गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग एवं वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर महिला सकूबाई की मौत हो गई।
विज्ञापन