{"_id":"65a7e48c4147b30329089d6d","slug":"sirohi-news-accused-absconding-for-one-year-in-murder-case-arrested-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: हत्या के मामले में एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए यहां छिपा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: हत्या के मामले में एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए यहां छिपा था
Wed, 17 Jan 2024 08:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 17 Jan 2024 08:00 PM IST
सार
हत्या के मामले में एक साल से फरार वांछित आरोपी सिरोही से गिरफ्तार हुआ है। पुलिस से बचने के लिए किराए के मकान में रह रहा था। आबूरोड सदर पुलिस थाना सीआई हरचंदराम देवासी की अगुवाई में गठित टीम को सफलता मिली है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही में आबूरोड सदर पुलिस थाना सीआई हरचंदराम देवासी की अगुवाई में गठित टीम द्वारा हत्या के मामले में वांछित आरोपी को सिरोही से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बीते एक साल से लगातार फरार चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में जिले में फरार एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आबूरोड सदर सीआई हरचंदराम देवासी की अगुवाई में कांस्टेबल देवी सिंह की टीम द्वारा आबूरोड सदर पुलिस थाना के किवरली गांव में साल 2017 में हुई हत्या के आरोप में माण्डवाफली, देलदर, हाल कटेरियाफली और पुलिस थाना आबूरोड सदर, जिला सिरोही निवासी कालूराम पुत्र मगन भील आरोपी था।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पूर्व में उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से जमानत मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया था। इसके बाद कोर्ट द्वारा उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था। आरोपी पुलिस से बचने के लिए सिरोही में किराए का मकान लेकर रह रहा था।
विज्ञापन