{"_id":"64cb7f497a08367a2003d908","slug":"sirohi-municipal-council-commissioner-s-car-running-without-registration-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: बिना रजिस्ट्रेशन दौड़ रही सिरोही नगर परिषद आयुक्त की गाड़ी, दो बार आग लगने के बाद भी लिया जा रहा उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: बिना रजिस्ट्रेशन दौड़ रही सिरोही नगर परिषद आयुक्त की गाड़ी, दो बार आग लगने के बाद भी लिया जा रहा उपयोग
Thu, 03 Aug 2023 03:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 03 Aug 2023 03:50 PM IST
सार
सरकारी नियमानुसार 15 साल पुराना वाहन कंडम हो जाता है। उसे नीलामी या स्क्रैप में बेचकर निस्तारण कर दिया जाता है। सिरोही में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही अवैध सरकारी गाड़ी।
विज्ञापन
आयुक्त की सरकारी गाड़ी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत का परिवहन मंत्रालय कहता है कि किसी भी वाहन की उम्र 15 साल से ज्यादा होने पर रजिस्ट्रेशन खत्म हो जाएगा। इसके बाद वहान का प्रदूषण और फिटनेस नॉर्म्स पूरा होने के बाद ही री-रजिस्ट्रेशन हो सकता है। वहीं, सिरोही नगर परिषद आयुक्त के लिए कंडम गाड़ी उपयोग हो रही है। वो भी बिना रजिस्ट्रेशन वाली, जिसमें दो बार आग भी लग चुकी है।
विज्ञापन
सरकारी नियमानुसार 15 साल पुराना वाहन कंडम हो जाता है। उसे नीलामी या स्क्रैप में बेचकर निस्तारण कर दिया जाता है। परिवहन विभाग के DTO ऑफिस से जारी रजिस्ट्रेशन भी सिरोही नगर परिषद आयुक्त के लिए दी गई कार की खत्म हो चुकी है, लेकिन दूसरी गाड़ी अलॉट नहीं होने से बिना रजिस्ट्रेशन के ही अवैध रूप से सरकारी गाड़ी चल रही है।
विज्ञापन
प्रत्येक वाहन का रजिस्ट्रेशन भी परिवहन विभाग से 15 साल के लिए ही जारी होता है। उसके बाद उस वाहन को परिवहन विभाग कंडम वाहन घोषित करता है, लेकिन सिरोही नगर परिषद आयुक्त के लिए आवंटित सरकारी गाड़ी सड़क पर दौड़ रही है। नगर परिषद की ये गाड़ी जनवरी 2008 में रजिस्ट्रेशन करवाई गई थी, यानी इस गाड़ी की उम्र 15 साल से अधिक हो चुकी है और इसका रजिस्ट्रेशन भी जनवरी 2023 में खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने इस गाड़ी के रजिस्ट्रेशन को अभी तक रिन्यु नहीं किया है, यानी ये गाड़ी अब किसी भी सूरत में सड़क पर नहीं चल सकती है, लेकिन नगरपरिषद की मज़बूरी कहें या फिर DLB के जिम्मेदारों की घोर लापरवाही है, जो भी हो ये सरकारी नियम कायदों की अवहेलना नहीं तो और क्या है? बिना रजिस्ट्रेशन के सड़क पर दौड़ने वाली नगर परिषद की इस गाड़ी में दो बार हादसे भी हो चुके हैं। फर्राटे से दौड़ती इस गाड़ी में दो बार अचानक से आग लग चुकी है। इतना ही नहीं कई बार ये गाड़ी सड़क पर चलते चलते ही हांफ कर बंद हो जाती है, लेकिन DLB के जिम्मेदार इस गाड़ी को कंडम घोषित करवाकर सिरोही नगर परिषद को नई गाड़ी आवंटित नहीं कर रहे। जिसके कारण नगरपरिषद आयुक्त और ड्राइवर अपनी जान जोखिम में डालकर इस खटारा और अवैध गाड़ी से यात्रा करने पर मज़बूर हैं।