फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi Monkey funeral procession in Mandani the story of performing the last rites is related to Lord Rama

Sirohi News: मांडानी में निकली बंदर की शव यात्रा, भगवान राम से जुड़ी है वानर के अंतिम संस्कार करने की कहानी

Sun, 13 Aug 2023 02:19 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sun, 13 Aug 2023 02:19 PM IST
सार

सिरोही जिले के मांडानी गांव में करंट लगने से एक बंदर की मौत हो गई। जिसको लेकर गांव के लोगों ने बंदर की शवयात्रा निकाली और उसका अंतिम संस्कार किया गया। जिले में लोग बंदर को हनुमान मानकर पूजते हैं।

विज्ञापन
Sirohi Monkey funeral procession in Mandani the story of performing the last rites is related to Lord Rama
मृत बंदर का अंतिम संस्कार करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सिरोही के मांडानी गांव में करंट लगने से एक बंदर की मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने एक अनोखे अंदाज में पौराणिक परंपरा के अनुसार बंदर की शवयात्रा निकाली। उसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से बंदर का नदी किनारे अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक गांव में ही करंट लगने से एक बंदर की मौत हो गई थी। इसकी सूचना मिलने के गांव के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ बंदर की पूरे गांव में शवयात्रा निकाली। और उसके बाद नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


भगवान राम से जुड़ी है वानर के अंतिम संस्कार करने की कहानी
बता दें, कि स्थानीय निवासी बंदर और लंगूरों को भगवान हनुमान का प्रतिरूप मानकर पूजा करते हैं। भगवान राम के समय से ही वानरों को पूजा जाता है। इसलिए ग्रामीण पौराणिक परंपरा का आज तक निर्वहन करते आ रहे हैं। गांव के हर इलाके में बंदरों का वास है। परेशान के करने के बावजूद यहां के लोग बंदरों को बर्दाश्त करते हैं। इस मौके पर बंदर की मृत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पुजारी हीरालाल रावल, सकाराम मेघवाल, गंगा सिंह, सूरज सिंह, मोहन हीरागर, केसाराम जोगी, और गांव के बच्चे मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed