फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi Crime Theft was committed by breaking car gate in Abu Road colony three accused arrested

Sirohi Crime: आबूरोड की कॉलोनी में कार का फाटक तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Sep 2023 10:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 11 Sep 2023 10:28 PM IST
सार

Sirohi Crime: सिरोही जिले में आबूरोड के वृंदावन कॉलोनी में कार का फाटक तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले में आबूरोड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Sirohi Crime Theft was committed by breaking car gate in Abu Road colony three accused arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही में आबूरोड रीको पुलिस द्वारा गत महीने शहर के वृंदावन कॉलोनी में कार का फाटक तोड़कर चोरी की दो वारदातों को अंजाम देने के मामले का खुलासा किया गया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


आबूरोड के सांतपुर गांव स्थित वृंदावन कॉलोनी में गत 21 और 29 अगस्त की रात को आरोपियों द्वारा एक कार का फाटक तोड़कर उसमें से सामान चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में वृंदावन कोलोनी, सांतपुर, आबूरोड निवासी पवन कुमार पुत्र सतीश अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 21-29 अगस्त की रात को घर के बाहर खड़ी ईको कार के फाटक तोड़कर कार के अंदर से गुटखा, सिगरेट, मेगी साबुन और गोली आदि सामान चुरा ले गए। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


10 दिनों में चोरी की दो वारदातें होने से मामले की गंभीरता को देखते हुए क्यारिया पुलिस थाना आबूरोड सदर जिला सिरोही निवासी भगाराम पुत्र नेनाराम गरासिया, मालवाफली उपलागढ़ थाना आबूरोड सदर जिला सिरोही निवासी मुकेश कुमार पुत्र खेताराम गरासिया तथा क्यारिया पुलिस थाना आबूरोड सदर जिला सिरोही निवासी प्रेमाराम पुत्र चौपाराम गरासिया को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed