{"_id":"6459ae9f875f0be28e0bc6c7","slug":"sirohi-crime-married-woman-commits-suicide-in-pihar-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi Crime: विवाहित महिला ने पीहर में की आत्महत्या, एक दिन पहले पति संग आई थी मायके, एक साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi Crime: विवाहित महिला ने पीहर में की आत्महत्या, एक दिन पहले पति संग आई थी मायके, एक साल पहले हुई थी शादी
Tue, 09 May 2023 07:53 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 09 May 2023 07:53 AM IST
सार
राजस्थान के सिरोही जिले में एक महिला ने अपने पीहर में आत्महत्या कर लिया। महिला आत्महत्या से ठीक एक दिन पहले ही पति संग पीहर में आई थी। बताया जा रहा है कि महिला की शादी ठीक एक साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सिरोही में रेवदर थाना क्षेत्र के जीरावल में एक विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। विवाहिता अपने पीहर आई हुई थी, जब परिजनों ने जगाने के लिए दरवाजा खोला तब फंदे से लटकते मिली। सूचना पर CI कपुराराम चौधरी, ASI केवलचंद और कांस्टेबल गोकुलराम मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर राजकीय अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, CI कपुराराम चौधरी ने बताया कि लवजीराम पुत्र जगाराम मेघवाल निवासी जीरावल ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसकी बहन लक्ष्मी उम्र 29 साल का विवाह 14 मई 2022 को वरमान निवासी जोराराम के साथ हुआ था। शुक्रवार को अपने पति के साथ वह जीरावल आई थी।
विज्ञापन
रात में भोजन के बाद सभी सो गए थे, अगले दिन सुबह जब उसे जगाने के लिए दरवाजा खोला तो वह रस्सी से फंदे पर लटकती मिली। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद रेवदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन