{"_id":"6a3d4c384bf335aa5c0d0782","slug":"two-young-men-died-tragically-and-one-youth-was-seriously-injured-in-a-collision-between-two-cars-on-the-churu-sadulpur-road-sikar-news-c-1-1-noi1552-4435638-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान सड़क हादसा: जयपुर से घर लौट रहे थे युवक, रॉन्ग साइड से आई फॉर्च्यूनर कार टकराई; दो की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान सड़क हादसा: जयपुर से घर लौट रहे थे युवक, रॉन्ग साइड से आई फॉर्च्यूनर कार टकराई; दो की दर्दनाक मौत
Fri, 26 Jun 2026 09:50 AM IST
सीकर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 09:50 AM IST
सार
चूरू-सादुलपुर मार्ग पर गलत दिशा से आ रही कथित फॉर्च्यूनर ने वरना कार को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चूरू सादलपुर मार्ग पर दो कारों की टक्कर में दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राजस्थान के चूरू-सादुलपुर मार्ग पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी।
जयपुर से भादरा लौट रहे थे तीनों युवक
थानाधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि भादरा के हाथीपुरा निवासी नरेश कुमार और सिकरोड़ी निवासी पुनित सिंह की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार उनके परिजन रामचन्द्र, राजकुमार और पवन सिंह वरना कार से जयपुर से भादरा लौट रहे थे। बताया गया कि मुंदी बड़ी बस स्टैंड से करीब 11 किलोमीटर आगे चूरू की ओर उनकी कार की सामने से आ रही एक बिना नंबर की फॉर्च्यूनर से टक्कर हो गई।
गलत दिशा में आ रही थी फॉर्च्यूनर, परिजनों का आरोप
रिपोर्ट के अनुसार, फॉर्च्यूनर चालक कथित तौर पर गलत दिशा में तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने सीधे वरना कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में भादरा के वार्ड नंबर-4 निवासी रामचन्द्र पुत्र गोविंदराम सिंधी और सिकरोड़ी निवासी पवन सिंह पुत्र सुरेश सिंह राजपूत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी
हादसे में वार्ड नंबर-4 निवासी राजकुमार पुत्र कन्हैयालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि उन्होंने होश में रहते हुए परिजनों को हादसे की जानकारी दी, लेकिन कुछ ही देर बाद बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें- Explainer: कब सामने आएगा प्रसूताओं की मौत का सच? सिजेरियन के बाद क्यों बिगड़ी तबीयत? जानिए पूरा मामला
पुलिस ने दर्ज किया मामला
मृतकों के परिजनों ने फॉर्च्यूनर चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और संबंधित तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।