{"_id":"66278b47faf625408a04746d","slug":"sikar-news-two-police-personnel-died-after-trailer-overturned-on-police-vehicle-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: रामपुरा घाटी में दर्दनाक हादसा; पुलिस गाड़ी पर पलटा पत्थरों से भरा ट्रेलर, तीन कांस्टेबलों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: रामपुरा घाटी में दर्दनाक हादसा; पुलिस गाड़ी पर पलटा पत्थरों से भरा ट्रेलर, तीन कांस्टेबलों की मौत
Tue, 23 Apr 2024 04:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 23 Apr 2024 04:07 PM IST
सार
ट्रेलर के नीचे दबने से पुलिस की गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। दर्दनाक हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस के उच्च अधिकारी भी पहुंचे मौके पर। हादसे के बाद पुलिस की गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।
विज्ञापन
ट्रेलर के नीचे दबने से पिचकी पुलिस गाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नीमकाथाना पाटन की रामपुर घाटी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक पत्थरों से भरा ओवरलोड ट्रेलर पुलिस की गाड़ी पर पलट गया। हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पाटन पुलिस रामपुरा गांव में आ रही थी। इस दौरान रामपुरा की घाटी के पास पुलिस की गाड़ी पर पत्थरों से भरा ओवरलोड ट्रेलर पलट गया। हादसे में गाड़ी में सवार दो पुलिसकर्मी कांस्टेबल महिपाल और भंवरलाल की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल शीशराम ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ट्रेलर के नीचे दबने से पुलिस की गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला। सूचना पर पाटन थाना पुलिस नीमकाथाना डीएसपी अनुज दल सहित पुलिस के अनेक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन