{"_id":"663cf1eb82a75e6c540e0b83","slug":"sikar-news-three-accused-arrested-in-embezzlement-case-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: गबन के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार; ATM में पैसे डालते वक्त 3.07 लाख का किया था हेरफेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: गबन के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार; ATM में पैसे डालते वक्त 3.07 लाख का किया था हेरफेर
Thu, 09 May 2024 09:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 09 May 2024 09:26 PM IST
सार
कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने ही अलग-अलग बार में एटीएम में पैसे डालते वक्त करीब 3.07 लाख का गबन कर लिया। घटना के दो साल बाद पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भी मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली पुलिस ने दो साल पुराने गबन के मामले में तीन आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया। उनका एक साथी अभी भी फरार है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस थाने के एएसआई हिदायत अली ने बताया कि मामले में करीब दो साल पहले सीएमएस इन्फोसिस्टम कंपनी के मैनेजर गौरव सोलंकी ने मामला दर्ज करवाया था।
सीएमएस इंफोसिस्टम कंपनी अलग-अलग बैंकों के एटीएम में पैसे डालने का काम करती है। कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने ही अलग-अलग बार में एटीएम में पैसे डालते वक्त करीब 3.07 लाख का गबन कर लिया। मामला दर्ज करवाने के दौरान मैनेजर ने कंपनी के दो कर्मचारियों पर संदेह जताया, लेकिन जब पुलिस ने जांच शुरू की तो मामले में चार कर्मचारियों का शामिल होना पाया गया।
विज्ञापन
कंपनी से निकलने के बाद गबन करने वाले सभी कर्मचारी फरार हो गए। अब घटना के दो साल बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घरों पर हैं। ऐसे में पुलिस ने दबिश देकर मामले में तीन आरोपी पंकज बाजिया निवासी जयपुर ग्रामीण, लोकेश कुमार यादव निवासी जयपुर ग्रामीण और नरेश कुमार सैनी निवासी झुंझुनू को गिरफ्तार किया गया। अभी मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन