{"_id":"689b154245d41b09400e5fa8","slug":"sikar-news-rss-chief-mohan-bhagwat-stresses-concept-of-hindu-rashtra-says-india-s-democracy-is-the-strongest-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: सरसंघ चालक मोहन भागवत ने हिंदू राष्ट्र की अवधारणा पर दिया जोर, बोले- भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: सरसंघ चालक मोहन भागवत ने हिंदू राष्ट्र की अवधारणा पर दिया जोर, बोले- भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत
Tue, 12 Aug 2025 03:50 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 12 Aug 2025 03:50 PM IST
सार
आरएसएस के सरसंघ चालक मोहन भागवत आज रैवासा धाम में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने यहां पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत आज लोकतंत्र के मामले में सबसे आगे है।
विज्ञापन
आरएसएस के सरसंघ चालक मोहन भागवत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीकर के ऐतिहासिक रैवासा धाम में मंगलवार को आध्यात्मिकता और राष्ट्रवाद का संगम देखने को मिला। नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत यहां पहुंचे, जहां उन्होंने संत राघवाचार्यजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण और वेद विद्यालय का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
मंच से भागवत ने हिंदू राष्ट्र की अवधारणा को दृढ़ स्वर में रखते हुए कहा कि संघ का उद्देश्य हिंदुओं की प्रगति और राष्ट्र की उन्नति है। उन्होंने रैवासा धाम के वातावरण, साधना और संत परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि यह स्थल भारत की आध्यात्मिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Alwar News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा, पुलिस वैन से टकराकर कार में लगी आग, सात जवान समेत 14 लोग घायल
लोकतंत्र पर बात करते हुए भागवत ने कहा कि आजादी के समय कुछ लोग कहते थे कि भारत में लोकतंत्र नहीं टिकेगा, लेकिन आज हम दुनिया में लोकतंत्र के मामले में सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है, जब-जब दुनिया को जरूरत पड़ी है, भारत ने आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद के हालात देखकर कोई यह नहीं कह सकता था कि भारत इस तरह उभरेगा लेकिन आज भारत बड़ी ताकतों के बीच भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
इस मौके पर कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे, जिनमें राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, विधायक गोरधन वर्मा, विधायक सुभाष मील और कथावाचक आचार्य इंद्रेश उपाध्याय शामिल थे। आयोजन में आगे बाबा रामदेव और बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भी शामिल होने की संभावना है।