{"_id":"6630b10be237d904500e4672","slug":"sikar-news-masked-miscreants-set-fire-to-the-medical-store-goods-worth-more-than-rs-1-5-lakh-burnt-to-ashes-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: नकाबपोश बदमाशों ने मेडिकल स्टोर में आग लगाई, डेढ़ लाख से ज्यादा का सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: नकाबपोश बदमाशों ने मेडिकल स्टोर में आग लगाई, डेढ़ लाख से ज्यादा का सामान जलकर खाक
Tue, 30 Apr 2024 02:21 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 30 Apr 2024 02:21 PM IST
सार
दो नकाबपोश बदमाशों ने नीम का थाना के सिरोही गांव में एक मेडिकल स्टोर को आग लगा दी। आग की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई। बहरहाल पुलिस आग लगाने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नीम का थाना के सिरोही गांव में बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने गांव में स्थित एक मेडिकल स्टोर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बदमाश जब यहां आए तो पहले बाहर बैठे कुत्ते को रोटी खिलाई और फिर बोतल में पाइप डालकर दुकान को आग के हवाले कर दिया। घटना की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने से दुकान में रखी दवाइयां और जरूरी कागजात जल गए। आग की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। दुकान मालिक रामनरेश यादव ने बताया कि आगवाड़ी रोड पर श्री श्याम मेडिकल स्टोर के नाम से उसकी मेडिकल की दुकान है। आग लगने के बाद सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर पता चला कि बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाई थी। आग से दुकान में रखी दवाइयां और अन्य सामान जलने से लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन