{"_id":"660a21fcd39bcf105b0c2c69","slug":"sikar-news-congress-state-president-govind-singh-dotasara-verbally-attacked-amit-shah-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: डोटासरा का हमला; बोले- न कार्यकर्ताओं से संवाद न जाना जनता का दर्द, शाह का रोड शो बन गया फ्लॉप शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: डोटासरा का हमला; बोले- न कार्यकर्ताओं से संवाद न जाना जनता का दर्द, शाह का रोड शो बन गया फ्लॉप शो
Mon, 01 Apr 2024 08:25 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:25 AM IST
सार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि सीकर में अमित शाह का दौरा पूरी तरह फ्लॉप शो साबित हुआ है। सीएम भजनलाल शार्मा को तो जयकारे लगाने से फुर्सत नहीं मिली।
विज्ञापन
गोविंद सिंह डोटासरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केन्द्रीय गृहमंत्री के सीकर रोड शो के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने सियासी हमला बोला है। डोटासरा ने कहा कि सीकर में भाजपा को इंडिया गठबंधन से इतना कितना भय है कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को रोड शो के लिए बुला लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने न कार्यकर्ताओं से कोई संवाद किया न जनता का दर्द जाना। लगभग एक घंटे के दौरे के बाद लोगों में मायूसी दिखी। सीकर के किसानों को इंतजार था कि शाह एमएसपी पर बात करेंगे या शहीदों की धरती से अग्निवीर योजना को लेकर मंशा स्पष्ट करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
डोटासरा ने कहा कि सीकर में अमित शाह का दौरा पूरी तरह फ्लॉप शो साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दस दिन में दूसरी बार सीकर आए। पूरे दौरे में सीएम शाह के सामने जयकारे लगवाकर नंबर लेने की होड़ में दिखे।
विज्ञापन