{"_id":"65f45c2cbe89b35e2d0f6e57","slug":"sikar-news-3900-opium-plants-seized-in-nechhwa-area-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: नेछवा इलाके में अफीम के 3900 पौधे जब्त, प्याज की खेती के बीच छुपाकर की जा रही थी अफीम की खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: नेछवा इलाके में अफीम के 3900 पौधे जब्त, प्याज की खेती के बीच छुपाकर की जा रही थी अफीम की खेती
Fri, 15 Mar 2024 08:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 15 Mar 2024 08:03 PM IST
सार
सीकर जिले के नेछवा इलाके में पुलिस ने अफीम के 3,900 पौधों को जब्त किया है। अफीम की खेती प्याज की खेती के बीच छुपाकर की जा रही थी।
विज्ञापन
अफीम खेती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीकर की नेछवा थाना पुलिस ने प्याज की खेती के बीच छुपाकर की जा रही अफीम की खेती को नष्ट करते हुए 3,900 अफीम के पौधे जब्त किए हैं। लक्ष्मणगढ़ पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार मीणा के नेतृत्व में सीकर डीएसटी टीम व नेछवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गेहूं और प्याज की फसल के बीच में अफीम के 3,900 हरे पौधे जब्त करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
लक्ष्मणगढ़ पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार मीणा ने बताया कि नेछवा थाना इलाके के नासनवां गांव में अफीम की अवैध फसल होने की मुखबिर से सूचना मिली। इस पर लक्ष्मणगढ़ पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में सीकर डीएसटी पुलिस टीम व नेछवा पुलिस ने नासनवां गांव के रुपाराम के खेत में गेहूं और प्याज की फसल थी।
विज्ञापन
पुलिस ने तलाशी की तो उक्त खेत में गेहूं और प्याज की फसल के बीच में अफीम के पौधे पाये गये। जहां पुलिस ने मौके से अवैध अफीम के 3,900 पौधे जब्त कर 203.200 किलो ग्राम अफीम को जब्त किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन