फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   sikar french couple vedic wedding indian culture dujod village

राजस्थान: सीकर में फ्रांसीसी जोड़े ने रचाया वैदिक विवाह, भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर लिए सात फेरे

Thu, 29 Oct 2026 01:23 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 29 Oct 2026 01:23 PM IST
सार

राजस्थान के सीकर जिले के दूजोद गांव में फ्रांस निवासी हूबर्ट और उनकी मंगेतर सोफी ने भारतीय वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया। भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और संयुक्त परिवार की परंपरा से प्रभावित होकर दोनों ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
sikar french couple vedic wedding indian culture dujod village
सीकर में भारतीय संस्कृति से प्रभावित फ्रांसीसी जोड़े ने रचाया वैदिक विवाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और लोगों के आतिथ्य सत्कार ने एक फ्रांसीसी जोड़े को इतना प्रभावित किया कि उसने भारतीय वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह करने का फैसला लिया। फ्रांस निवासी हूबर्ट और उनकी मंगेतर सोफी ने राजस्थान के सीकर जिले के दूजोद गांव में बुधवार शाम सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। गांव में हुए इस अनूठे विवाह में स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया और आतिशबाजी कर नवविवाहित जोड़े का स्वागत किया।

विज्ञापन

दूजोद गांव में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुईं विवाह की रस्में

दूजोद गांव के पूर्व सरपंच विक्रम सिंह शेखावत के आवास पर विवाह के लिए मंडप सजाया गया था। पंडित देवेंद्र शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरी निष्ठा और विधि-विधान से विवाह की सभी रस्में संपन्न कराईं। हूबर्ट और सोफी ने पवित्र अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और दाम्पत्य सूत्र में बंध गए।

विज्ञापन

दूल्हा बने हूबर्ट और दुल्हन सोफी ने भारतीय परिधान पहने और विवाह से जुड़ी सभी सांस्कृतिक रस्मों में खुशी-खुशी भाग लिया। गांव में विदेशी जोड़े का विवाह देखने के लिए ग्रामीण भी एकत्र हुए। स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और आतिशबाजी कर इस खास मौके पर अपनी खुशी जाहिर की। ग्रामीणों के अपनत्व और पारंपरिक स्वागत ने इस विवाह को जोड़े के लिए यादगार बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति और संयुक्त परिवार से प्रभावित हुए हूबर्ट

जीव विज्ञान के क्षेत्र में शोध कर रहे हूबर्ट करीब दो वर्ष पहले 30 पर्यटकों के एक दल के साथ भारत घूमने आए थे। उस समय दूजोद निवासी फ्रेंच गाइड गोवर्धन सिंह ने उन्हें जयपुर, मंडावा, जैसलमेर, जोधपुर और आगरा सहित कई प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कराई थी। इसी यात्रा के दौरान हूबर्ट भारतीय संस्कारों, पारिवारिक मूल्यों और लोगों के अपनत्व से गहराई से प्रभावित हुए। उन्हें भारत में संयुक्त परिवार की परंपरा और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी जुड़ाव खास लगा। हूबर्ट के अनुसार, फ्रांस में एक निश्चित उम्र के बाद बच्चे अपने परिजनों से अलग रहने लगते हैं, जबकि भारत में माता-पिता, बच्चों और रिश्तेदारों के बीच गहरा संबंध देखने को मिलता है। भारतीय परिवारों में एक-दूसरे के प्रति लगाव और साथ रहने की परंपरा ने हूबर्ट को खासा प्रभावित किया। इसी संस्कृति से प्रेरित होकर उन्होंने अपनी मंगेतर सोफी के साथ सीकर आकर भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह करने का निर्णय लिया।

फ्रांस के राजस्व विभाग में कार्यरत हैं सोफी

हूबर्ट की मंगेतर सोफी फ्रांस के राजस्व विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने भी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को खुशी-खुशी अपनाया। विवाह समारोह में उन्होंने भारतीय परिधान पहने और वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार सभी रस्मों में भाग लिया।
दूजोद गांव में आयोजित इस विवाह ने स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया। ग्रामीणों ने नवविवाहित जोड़े का अभिनंदन किया और उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। भारतीय परंपराओं के अनुसार संपन्न हुए इस विवाह और गांव के लोगों के गर्मजोशी भरे स्वागत ने हूबर्ट और सोफी के लिए इस पल को यादगार बना दिया।

विवाह के बाद 11 दिन तक ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेगा जोड़ा

विवाह संपन्न होने के बाद हूबर्ट और सोफी अगले 11 दिनों तक भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे राजस्थान के साथ अन्य क्षेत्रों की सांस्कृतिक धरोहरों को भी करीब से देखेंगे।


नवविवाहित जोड़े की यात्रा में उदयपुर, मंडावा, बीकानेर, जैसलमेर, पुष्कर और आगरा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल शामिल हैं। यहां वे प्रसिद्ध किलों, महलों और ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन करेंगे। भारतीय वैदिक परंपराओं के अनुसार विवाह करने के बाद दोनों इस यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed