{"_id":"677013e6cc15a45884039665","slug":"rajasthan-student-organization-sfi-warned-of-agitation-against-ending-sikar-as-a-division-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सीकर को संभाग समाप्त करने के विरोध में छात्र संगठन SFI ने दी आंदोलन की चेतावनी, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सीकर को संभाग समाप्त करने के विरोध में छात्र संगठन SFI ने दी आंदोलन की चेतावनी, कही ये बात
Sat, 28 Dec 2024 08:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 28 Dec 2024 08:36 PM IST
सार
जिले और संभागों को खत्म करने के भजनलाल सरकार के फैसले का कांग्रेस और सहयोगी दलों की तरफ से विरोध शुरू हो गया है। सीकर से संभाग का दर्जा छीनने के विरोध में छात्र संगठन एसएफआई ने विरोध प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
छात्र संगठन एसएफआई का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर को संभाग समाप्त करने के विरोध में छात्र संगठन एसएफआई ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। सीकर को संभाग रखने की मांग छात्र संगठन एसएफआई ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। संभाग समाप्त होने के बाद जिले भर में विरोध के स्वर उठ रहे हैं।
विज्ञापन
सीकर छात्र संगठन एसएफआई ने शनिवार को सीकर को संभाग समाप्त करने के राज्य सरकार के फैसले का विरोध जताते हुए शहर के कल्याण सर्किल पर पुतला दहन कर विरोध जताया। छात्र संगठन एसएफआई के नेता सुभाष जाखड़ ने कहा कि बड़े संघर्ष के बाद सीकर संभाग बना था। लेकिन राज्य सरकार ने सीकर संभाग को समाप्त कर दिया। उसका छात्र संगठन एसएफआई विरोध करता है और आने वाले वक्त में छात्र संगठन राज्य भर में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगा। संभाग समाप्त होने के बाद जिले में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विधायक राजेंद्र पारी ने बोला हमला
सीकर को संभाग समाप्त किए जाने के विरोध में शहर विधायक राजेंद्र पारीक ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीकर को संभाग बनाए जाने से आम जनता को खुशियां मिल रही थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जनता के साथ किया छलावा है, जिसका जवाब जनता देगी।
विज्ञापन