फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   choriSikar: Thieves broke the lock and took away jewelery worth 13 lakh, the house was lying closed due to shi

Sikar News: मकान का ताला तोड़कर 13 लाख के जेवरात ले उड़े चोर, नए घर में शिफ्ट होने से बंद पड़ा था मकान

Sat, 17 Aug 2024 09:10 AM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Sat, 17 Aug 2024 09:10 AM IST
सार

जिले के हरदयालपुरा इलाके में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर 45 हजार रुपये नकद समेत 13 लाख रुपये के जेवरात चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
choriSikar: Thieves broke the lock and took away jewelery worth 13 lakh, the house was lying closed due to shi
हरदयालपुरा इलाके में चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना 13 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात और न

विस्तार

चोरों के लगातार बुलंद होते हौसलों में आज हरदयालपुरा इलाके में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया और करीब 13 लाख रुपये के जेवर समेत 45 हजार रुपये नकद चुराकर रफू चक्कर हो गए। पीड़िता सरोज ने दादिया थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़ित ने अपना नया मकान बनाया है और उसमें शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने पुराने मकान में ताला लगा दिया गया था, उसी में चोरों ने धावा बोलकर मकान में रखी नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। पीड़िता की शिकायत के बाद दादिया थाना पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता सरोज ने बताया कि नया मकान बन जाने के बाद भी वे सुबह-शाम आकर अपने इस पुराने मकान को संभालकर जाते हैं। कल शाम को जब वे गए थे तब सबकुछ बिल्कुल सामान्य था लेकिन सुबह पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उन्हें चोरी की सूचना दी, जिस पर उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर घर के अंदर घुसे और बाद में अलमारी का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद दादिया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदयालपुरा इलाके में चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना 13 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात और न

हरदयालपुरा इलाके में चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना 13 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात और न

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed