फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News: Accused assaults minor and records video, later blackmails him to extract jewellery from home

Sikar News: नाबालिग के साथ कुकर्म कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर घर से जेवरात मंगवाए, पिता ने मामला दर्ज कराया

Fri, 09 Jan 2026 06:10 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Fri, 09 Jan 2026 06:10 PM IST
सार

नाबालिग के साथ कुकर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में पीड़ित के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी ने न केवल नाबालिग के साथ गलत काम किया बल्कि वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर घर में रखे जेवरात भी मंगवाए।

विज्ञापन
Sikar News: Accused assaults minor and records video, later blackmails him to extract jewellery from home
सांकेतिक फोटो

विस्तार

नाबालिग के साथ कुकर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में पीड़ित के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी ने न केवल नाबालिग के साथ गलत काम किया बल्कि वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर घर में रखे जेवरात भी मंगवाए।

विज्ञापन


जिले में 16 साल के एक नाबालिग के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने दरिंदगी के दौरान नाबालिग का अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार बार कुकर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़ित के घर से जेवरात भी मंगवाकर हड़प लिए। अब नाबालिग के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Chittorgarh News: रमेश ईनाणी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शूटर दिलाने के आरोप में संत भजनाराम गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनका बेटा वर्तमान में स्कूल में पढ़ाई करता है। आरोपी ने उनके बेटे को झांसे में लेकर उसके साथ कुकर्म किया और इस दौरान वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। बाद में आरोपी ने इस अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी और नाबालिग से उसके घर पर रखे जेवरात भी मंगवा लिए। 

घर से जेवरात गायब मिलने पर जब परिजनों ने नाबालिग से पूछताछ की तो उसने अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया। अब नाबालिग के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed