Sikar Road Accident: कार और बस की आमने-सामने की टक्कर, पिता की मौत, बेटी गंभीर घायल
सीकर में कार और बस की टक्कर में पिता की मौत हो गई। वहीं बेटी का जयपुर में इलाज करवाया जा रहा है।
विस्तार
सीकर में नेशनल हाईवे संख्या 52 पर बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार बाप-बेटी गंभीर घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय पिता की मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बाड़मेर निवासी कमलकिशोर जोशी और बेटी आईशा कार से जयपुर से बीकानेर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कार सामने से आ रही स्कूल बस से टकरा गई। इसमें दोनों बाप-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एसके हॉस्पिटल लाया गया। दोनों को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया। इसी बीच कमलकिशोर की मौत हो गई।
कमल किशोर श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में केंद्रीय विद्यालय में कार्यरत हैं। वह बेटी के साथ स्कूल ही जा रहे थे। घटना में बस सवार कोई भी घायल नहीं हुआ है। वहीं मृतक के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। बेटी का जयपुर में इलाज जारी है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।