फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikandra police arrested miscreants who robbed ATM

Jaipur: रात उखाड़ा एटीएम, सुबह गिरफ्तार, तीन बदमाशों के पास से लूटा हुआ ATM बरामद, अन्य की तलाश जारी

Fri, 03 Feb 2023 01:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 03 Feb 2023 01:27 PM IST
सार

बगरू थाना इलाके से रात तीन बजे रुपये से भरा एटीएम पिकअप में डालकर फरार हुए बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों से अन्य वारदात का भी खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Sikandra police arrested miscreants who robbed ATM
एटीएम लूट के आरोपी और सीसीटीवी फुटेज - फोटो : social media

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में बगरू थाना इलाके से रात तीन बजे हुई एटीएम लूट के मामले में सिकंदरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को पकड़ लिया है। पुलिस ने नाकेबंदी कर तीन बदमाशों के पास से लूटा हुआ एटीएम, गैसकटर और एक पिकअप गाड़ी बरामद की है।

विज्ञापन


बता दें कि आरोपियों ने राजस्थान के जयपुर में बगरू थाने के लिंक रोड में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को निशाना बनाया था। गुरुवार रात करीब तीन बजे आधा दर्जन बदमाश ने एटीएम बूथ पर पहुंचे। मशीन के बोल्ट खोले और गैस कटर से एटीएम को काट दिया। इसके बाद रुपये से भरा एटीएम पिकअप में डालकर फरार हो गए। फिल्मी स्टाइल में की गई एटीएम लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गए गई थी।
विज्ञापन


ये हुए गिरफ्तार
आईजी जयपुर ग्रामीण उमेश चंद्र दत्ता के अनुसार रात तीन बजे बगरू से एटीएम तोड़कर ले जा रहे बदमाश लोकेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 27 साल निवासी खडकपुर थाना रैणी जिला अलवर, गणेश चौधरी उम्र 28 साल निवासी चोरू थाना फागी जिला जयपुर ग्रामीण और हितेश सैनी उम्र 20 साल निवासी बव का बास खोहरा थाना लक्ष्मणगढ़ जिला अलवर को सिकन्दरा चौराहे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों से अन्य वारदात का भी खुलासा हुआ है। बदमाशों ने पूर्व में बालाहेडी, मौजपुर व बनोखर में भी एटीएम लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed