फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Show of strength between Rajasthan BJP President Satish Poonia and EX CM Vasundhara Raje

Rajasthan: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया और पूर्व सीएम राजे के बीच कल टक्कर, जयपुर-सालासर कहां जुटेगी भीड़

Fri, 03 Mar 2023 09:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 03 Mar 2023 09:06 PM IST
सार

चार मार्च को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का जन्मदिन हैं। वे सालासर बालाजी धाम में समर्थकों के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी। वहीं, जयपुर में भाजपा युवा मोर्चा ने विधानसभा घेराव भी होना है। ऐसे में इसे इन दोनों नेताओं के बीच शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।

विज्ञापन
Show of strength between Rajasthan BJP President Satish Poonia and EX CM Vasundhara Raje
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की नीतियों के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा चार मार्च को जयपुर में विधानसभा का घेराव करने वाला है। इसे लेकर युवा मोर्चा की तरह से की जा रहीं तैयारियां जोरों पर हैं। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का दावा है कि घेराव के दौरान 1 लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं की भीड़ होगी, लेकिन ऐसा होता फिलहाल नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन


ऐसा इसिलए कहा जा रहा है क्योंकि कल चार मार्च को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का जन्मदिन हैं। वे सालासर बालाजी धाम में समर्थकों के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी। ऐसे में एक साथ दो कार्यक्रम होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में असमंजस है कि वे किसी कार्यक्रम में शामिल हों। 
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा युवा मोर्चा कल चार मार्च को जयुपर में विधानसभा का घेराव करेगा। प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भाजपा विधायकों को घेराव में आने के लिए कहा है, लेकिन कुछ विधायकों का कहना है कि वे पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सालासर जाएंगे। ऐसे में जयपुर में एक लाख कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट पाना संभव नहीं दिख रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि वे जयपुर में विधानसभा का घेराव करने के बाद सलासर जाएंगे। उन्होंने पार्टी के विधायकों और पदाधिकारियों को भी पूर्व सीएम राजे के जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहा है। भाजपा के विधायक गोपी चांद मीणा ने कहा कि प्रदेश भर से कार्यकर्ता और लोग वसुंधरा राजे के जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सालासर पहुंचेंगे।


इधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि जयपुर में कल होने वाला युवा मोर्चा का घेराव ऐतिहासिक होगा। नेताओं की मिलीजुली प्रतिक्रिया से भाजपा कार्यकर्ता असमंजस हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वे जयपुर जाएं या फिर सालासर जाएं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed