{"_id":"64637a9d5e43a30a0407e2c3","slug":"shopkeeper-raped-a-girl-who-went-to-buy-jewelery-in-churu-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu: अपनी शादी के लिए ऑर्डर पर बनवाई ज्वेलरी लेने गई युवती से दुकानदार ने किया दुष्कर्म, नामजद मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu: अपनी शादी के लिए ऑर्डर पर बनवाई ज्वेलरी लेने गई युवती से दुकानदार ने किया दुष्कर्म, नामजद मामला दर्ज
Tue, 16 May 2023 06:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 16 May 2023 06:14 PM IST
सार
चूरू जिले के भालेरी थाना क्षेत्र की एक युवती से शादी से चार दिन जवेलरी दिखाने के बहाने गाड़ी में अगवा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। शिकायत पर महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू जिले के भालेरी थाना के गांव खण्डवा की कॉलेज छात्रा को ज्वेलरी दिखाने के बहाने अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाने में नामजद मामला दर्ज किया गया है। चूरू महिला थाना पुलिस ने आईपीसी और एससी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर युवती का चूरू के राजकीय डेडराज भर्तियां जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया।
विज्ञापन
चूरू महिला थानाधिकारी इंद्रलाल महर्षि ने बताया कि भालेरी थाना के गांव खण्डवा की 20 वर्षीय युवती ने अपने पिता के साथ महिला थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी कि पांच मई 2023 को युवती की शादी होनी थी। एक मई को उसे चूरू के राजकीय लोहिया कॉलेज में परीक्षा देने आना था। उसके पिता ने युवती को दो लाख रुपये दिए और कहा कि चूरू में मूलचंद सोनी को दुकान पर यह रुपये देने हैं। वहां से आते समय शादी के लिए बनाई गई ज्वेलरी लेकर आनी है। युवती रुपये लेकर मूलचंद सोनी की दुकान पर गई। दो लाख रुपये मूलचन्द को दिए तभी आरोपी मूलचंद सोनी ने कहा कि गहने दूसरी दुकान पर हैं। गाड़ी में बैठकर उस दुकान पर चलते हैं।
विज्ञापन
मूलचन्द सोनी ने उसे गाड़ी में बैठा लिया और गाड़ी को दूसरी दुकान पर ले जाने की बजाय रतनगढ़ रोड पर ले गया। जब युवती ने विरोध किया तो उसने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मूलचन्द सोनी उसे डरा धमकाकर कर गुजरात के एक होटल में और बाद में जयपुर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने कॉलेज छात्रा की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन