{"_id":"651bbed302233bf3ac036065","slug":"shepherd-dies-due-to-tiger-attack-in-ranthambore-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: रणथम्भौर में टाइगर के अटैक से चरवाहे की मौत, ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: रणथम्भौर में टाइगर के अटैक से चरवाहे की मौत, ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
Tue, 03 Oct 2023 12:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:42 PM IST
सार
रणथम्भौर में टाइगर के अटैक से चरवाहे बाबूलाल गुर्जर की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने 50 लाख रुपये और सरकारी नौकरी की मांग की है।
विज्ञापन
घटना के बाद प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क से सटे खवा गांव में जंगल में बकरियां चराने गए स्थानीय निवासी चरवाहे बाबूलाल गुर्जर पर सोमवार को टाइगर ने हमला कर दिया। टाइगर के हमले में चरवाहे बाबुलाल गुर्जर की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना को लेकर ग्रामीणों में बेहद आक्रोश व्याप्त है। अपने स्तर पर ही ग्रामीणों ने मृतक बाबू लाल गुर्जर का शव जंगल में ढूंढा और अपने कब्जे में लिया। ग्रामीण अब आज सुबह से ही शव को कुंडेरा सड़क मार्ग पर रखकर धरने पर बैठ गए और जाम लगा दिया। घटना को लेकर मौके पर बेहद तनाव व्याप्त है। ग्रामीणों की मांग है कि 50 लाख रुपये आर्थिक मुआवजे के रूप में दिए जाएं और मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए। मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
सांसद किरोड़ी लाल मीणा और भाजपा नेता भवानी सिंह मीणा आंदोलन की राह पर
घटना को लेकर राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा और भाजपा नेता भवानी सिंह मीणा, आशा मीणा आदि भी ग्रामीणों के साथ आंदोलन की राह पर हैं। जाम के कारण सवाई माधोपुर से श्यामपुरा सड़क पूरी तरह से बंद है।
विज्ञापन