{"_id":"6687d299c969df1f2504c7ac","slug":"shahpura-order-issued-to-suspend-the-head-of-jahazpur-panchayat-samiti-she-is-the-mother-of-aicc-secretary-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahpura News: जहाजपुर पंचायत समिति की प्रधान को निलंबित करने के आदेश जारी, एआईसीसी सचिव की मां हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahpura News: जहाजपुर पंचायत समिति की प्रधान को निलंबित करने के आदेश जारी, एआईसीसी सचिव की मां हैं
Fri, 05 Jul 2024 04:32 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 05 Jul 2024 04:32 PM IST
सार
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के शासन उपसचिव (जांच) ने आज जारी आदेश में जिले की जहाजपुर पंचायत समिति की प्रधान सीतादेवी गुर्जर को निलंबित कर दिया है। सीतादेवी भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव धीरज गुर्जर की मां हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले की जहाजपुर पंचायत समिति की प्रधान सीतादेवी गुर्जर को राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया। वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर की मां हैं। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के शासन उपसचिव (जांच) द्वारा आज इस संबंध में आदेश जारी किए गए।
आदेश में कहा गया है कि जहाजपुर पंचायत समिति की प्रधान सीतादेवी गुर्जर द्वारा राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 33 (क) एवं धारा 46 (1) में वर्णित प्रावधानों की पूर्णता पालन सुनिश्चित नहीं करने के आरोप विभागीय जांच रिपोर्ट में प्रमाणित होने के बाद यह निलंबन पत्र जारी किया गया है। इन आरोपों के लिए प्रधान सीतादेवी गुर्जर उत्तरदायी हैं। निलंबन काल के दौरान वो पंचायत समिति जहाजपुर के किसी कार्य एवं कार्यवाही में भाग नहीं ले सकेगी।
उल्लेखनीय है कि जहाजपुर पंचायत समिति की प्रधान सीतादेवी गुर्जर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष धीरज गुर्जर की माता हैं। धीरज गुर्जर इस बार विधानसभा का चुनाव जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र से हार गए थे। उसके बाद से ही प्रधान सीतादेवी गुर्जर के निलंबन की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था।