फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Shahpura News: Three youths died due to poisonous gas leakage, had gone into the well to save the animals

Shahpura News: जहरीली गैस रिसने से तीन युवकों की मौत, पशुओं को बचाने के लिए उतरे थे कुएं में

Tue, 07 May 2024 08:14 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 07 May 2024 08:14 AM IST
सार

शाहपुरा के आरणी गांव में कल रात कुंए में जहरीली गैस निकलने से तीन लोगों की मौत हो गई। दो पशुओं को बचाने के दौरान ये हादसा हुआ। मृतकों के शव देर रात कुएं से निकाल लिए गए।

विज्ञापन
Shahpura News: Three youths died due to poisonous gas leakage, had gone into the well to save the animals
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहपुरा थाना क्षेत्र के आरणी गांव में सोमवार रात हुए हुए हादसे में कुएं में जहरीली गैस निकलने से तीन लोगों की जान चली गई। दो पशुओं की लड़ाई में उन्हें बचाने गए युवक कुएं में उतरे और यह हादसा हो गया।

विज्ञापन


देर रात तक कुएं से मृतकों के शव निकाल लिए गए। मृतकों की पहचान शंकर पुत्र हजारी माली 30 वर्ष, धनराज पुत्र रामेश्वर माली 22 वर्ष, कमलेश पुत्र हजारी माली 25 वर्ष के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कल देर शाम गांव एक नंदी व अन्य पशु के आपस में भिड़ने के बाद दोनों अचानक कुएं में गिर गए। आसपास खड़े पांच युवक पशुओं को बचाने के लिए कुएं में उतरे, दो युवक तो जैसे-तैसे तुरंत बाहर निकल गए लेकिन उनके तीन साथी कुएं से निकल नहीं पाए और जहरीली गैस के कारण दम घुटने की वजह से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहपुर पुलिस थाने में सूचना देने पर महावीरप्रसाद शर्मा मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू प्रारंभ किया। जहरीली गैस के कारण शवों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed