{"_id":"665a96b8b151358ce90b4e97","slug":"shahpura-news-fire-broke-out-in-a-truck-carrying-barrels-filled-with-oil-driver-and-cleaner-are-safe-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahpura : तेल से भरे पीपे लेकर जा रहे ट्रक में लगी आग, ड्राइवर और क्लीनर को सुरक्षित बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahpura : तेल से भरे पीपे लेकर जा रहे ट्रक में लगी आग, ड्राइवर और क्लीनर को सुरक्षित बाहर निकाला
Sat, 01 Jun 2024 09:04 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 01 Jun 2024 09:04 AM IST
सार
तेल के पीपे लेकर जा रहे एक ट्रक में कल देर रात आग लगने से पूरा ट्रक और तेल के पीपे स्वाहा हो गए। हादसा शाहपुरा पुलिस थाने से मात्र 150 मीटर की दूरी पर हुआ। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ड्राइवर और उसके सहयोगी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहपुर पुलिस थाने से मात्र 150 मीटर की दूरी पर जिला कलेक्टर, शाहपुरा के घर के ठीक बाहर कल देर रात तेल के पीपों से भरे ट्रक में अचानक आग लग जाने से पूरा ट्रक और तेल के पीपे जलकर खाक हो गए। हादसे के कारण लगभग 3 घंटे तक रास्ता जाम रहा।
विज्ञापन
शाहपुरा के पुलिस उप अधीक्षक रमेशचंद्र तिवारी ने बताया कि कल देर रात ट्रक का चालक बालमुकुंद पुत्र गोपाल मीणा अपने सहयोगी लेखराज पुत्र गोपाल मीणा के साथ सरसों के तेल से भरे पीपे लेकर उदयपुर जा रहा था। ट्रक के पिछले पहिये में पंचर होने के कारण निकल रही चिंगारियां देखकर कस्बा चौकी शाहपुरा के पास रात्रि गश्त कर रहे ASI पितांबर सिंह ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया लेकिन ड्राइवर ट्रक को भगाकर ले गया और कलेक्टर निवास के सामने पहुंचते ही ट्रक में आग लग गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक रमेश तिवारी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी साथ मौके पर पहुंचे और ड्राइवर व सहयोगी को सुरक्षित बाहर निकालकर शाहपुरा जहाजपुर एवं हिंदुस्तान जिंक से फायर बिग्रेड की गाड़ियां बुलाकर आग पर क़ाबू पाया। हादसे के दौरान करीब तीन घंटे तक रास्ता जाम रहा।
विज्ञापन