{"_id":"66966b5154a3b3e9740242ea","slug":"shahpura-news-72-kg-of-drugs-seized-from-a-suspicious-car-parked-on-the-highway-police-started-searching-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahpura News: हाईवे पर लावारिस खड़ी कार से 72 किलो मादक पदार्थ पकड़ा, आरोपी की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahpura News: हाईवे पर लावारिस खड़ी कार से 72 किलो मादक पदार्थ पकड़ा, आरोपी की तलाश जारी
Tue, 16 Jul 2024 06:15 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:15 PM IST
सार
शाहपुरा पुलिस ने आज हनुमाननगर थाना क्षेत्र के कूचलवाड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर लावारिस खड़ी कार से 72 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। प्लास्टिक के कट्टों में भरकर रखा गया यह मादक पदार्थ गाड़ी की पिछली सीट पर रखा हुआ था।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहपुरा जिला पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। यह मादक पदार्थ प्लास्टिक के कट्टों में भरकर एक कार की बैक सीट पर रखा गया था। पुलिस ने यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कांवत के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के परिवहन और संग्रहण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हनुमाननगर थाना क्षेत्र के कुचलवाड़ा के पास स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक लावारिस खड़ी दिल्ली पासिंग कार से यह 72 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ है। पुलिस को हाईवे पर संदिग्ध कार खड़ी होने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही हनुमाननगर थानाधिकारी अयूब खां के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की पीछे की सीट पर प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ 72 किलो डोडा चूरा मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने तुरंत कार को जब्त कर लिया और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन घटनास्थल पर कोई मौजूद नहीं मिला। मामले की जांच शकरगढ़ थानाधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कांवत ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ यह विशेष अभियान जिले भर में सख्ती से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम इस तरह के मामलों पर पूरी निगरानी रख रहे हैं और अवैध मादक पदार्थों के परिवहन और संग्रहण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं।