फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Shahpura News: 3 arrested in blind murder case in Phulia Kalan

Shahpura News: फुलिया कलां में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने के मामले में 3 गिरफ्तार

Thu, 01 Aug 2024 08:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 01 Aug 2024 08:48 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक राजेश कांवट ने बताया कि रामलाल लोधा की हत्या अवैध बजरी परिवहन में संलिप्त ट्रैक्टर चालकों और उनके साथियों ने की थी। रामलाल लोधा पर टामी और लकड़ी से हमला कर और ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या की गई थी।

विज्ञापन
Shahpura News: 3 arrested in blind murder case in Phulia Kalan
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहपुरा जिले के पुलिस थाना फुलिया कलां ने ब्लाइंड मर्डर का गुरुवार को देर सायं खुलासा कर दिया। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला हत्या के प्रकरण संख्या 157/2024 धारा 103 (1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। आरोपी घटना के बाद से फरार थे। पुलिस ने वारदात के तीन दिन बाद मामले का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन


शाहपुरा के पुलिस अधीक्षक राजेश कांवट ने बताया कि 28 जुलाई 2024 की रात को फुलिया कलां निवासी रामलाल लोधा की हत्या की गई। प्रार्थी बंशीलाल ने थाना फुलिया कलां में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके काका रामलाल, जो खेत पर रखवाली कर रहे थे, उनको अवैध बजरी परिवहन करते ट्रैक्टरों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। ट्रैक्टर चालक और उनके साथियों ने टामी और लकड़ी से रामलाल से मारपीट की और फिर ट्रैक्टर से उनके दोनों पैरों पर चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


एसपी कांवट ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही विशेष टीम का गठन किया। टीम ने 48 घंटों के भीतर घटनास्थल के आस-पास के 50 स्थानों से सीसीटीवी फुटेज की जांच की। मुखबीरों की मदद ली और अवैध बजरी परिवहन में संलिप्त संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। इस प्रयास के परिणामस्वरूप, 28 और 29 जुलाई 2024 की रात को मानसी नदी के किनारे तीन आरोपियों को डिटेन किया। देवकिशन पुत्र द्वारका प्रसाद गुर्जर, निवासी रलायता, विक्रम उर्फ कैलाश पुत्र महावीर जाट, निवासी लामरोडो का चैक, दिनेश पुत्र सांवर जाट, निवासी रलायता को पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सफलता में पुलिस अधीक्षक शाहपुरा राजेश कुमार कांवत, अतिरिक्त अधीक्षक चंचल मिश्रा, पुलिस उप अधीक्षक रमेश तिवाड़ी तथा फुलियाकलां एसएचओ देवराज सिंह की अगुवाई में थाना पुलिस ने कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इनसेम मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है। 


बेरहमी से मारपीट कर ट्रैक्टर से कुचल दिया था
वारदात की मध्यरात्रि में वारदात स्थल के पास से अवैध बजरी परिवहन करते हुए ट्रेक्टर निकल रहे थे। जिससे उनकी आवाज सुनकर रामलाल लोधा द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर वालों ने सभी ने मिलकर जान से मारने की नियत से टामी व लकड़ियों से मारपीट की। रामलाल लोधा को अधमरा करके उसके दोनो पेरो पर ट्रेक्टर चढ़ा दिया। मारपीट से रामलाल लोधा के सिर व पूरे शरीर पर अनेक चोटे आईं। रामलाल लोधा अधमरी हालत मे खेत पर पड़ा था। जिसको सुबह उसके पुत्र पप्पुलाल व छोटुलाल खेत पर गये तो वहा पर मेरे रामलाल लोधा अचेत अवस्था में पडे़ थे उन्होंने सूचना दी तो परिवारजन खेत पर गए। रामलाल लोधा को फुलिया कलां अस्पताल ले गए। रामलाल लोधा से वहां पूछा तो बताया कि मेरे साथ मारपीट बजरी माफिया ने की है। वहां से रेफर जिला अस्पताल शाहपुरा कर दिया वहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि यह घटना बजरी का अवैध दोहन करने वालो ने की है। पूर्व में भी कई बार झड़प बजरी माफिया के मध्य हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed