{"_id":"668ce9f6fef94f91970fc408","slug":"shahpura-new-head-takes-charge-in-jahazpur-congress-agitation-continues-against-suspension-of-former-head-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahpura : जहाजपुर में नए प्रधान ने पदभार ग्रहण किया, पूर्व प्रधान के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahpura : जहाजपुर में नए प्रधान ने पदभार ग्रहण किया, पूर्व प्रधान के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन जारी
Tue, 09 Jul 2024 01:13 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 09 Jul 2024 01:13 PM IST
सार
जहाजपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव की मां को पंचायत समिति प्रधान के पद से हटाए जाने के बाद सरकार के निर्देश पर प्रधान कौशल शर्मा ने यहां पदभार ग्रहण कर लिया। उधर पूर्व प्रधान सीतादेवी के निलंबन को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन शुरू कर दिया है। निलंबन के विरोध में कल पूरा कस्बा बंद रखा गया था।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहपुरा जिले के जहाजपुर में पंचायती राज विभाग के उपशासन सचिव संतोष कुमार गोयल के आदेश पर मंगलवार को कौशल शर्मा ने विधायक गोपीचंद मीणा की मौजूदगी में पंचायत समिति के प्रधान का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपाइयों ने पंचायत समिति के बाहर नाच-गाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने पूर्व प्रधान सीतादेवी गुर्जर को निलंबित कर दिया था। सीतादेवी गुर्जर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर की मां हैं। कांग्रेस ने निलंबन के खिलाफ जिले में आंदोलन प्रारंभ कर दिया और संबंध में ज्ञापन भी दिया गया है।
विज्ञापन
आज प्रधान का कार्यभार संभालने वाली कौशल शर्मा वार्ड नंबर 13 से पंचायत समिति की सदस्य हैं एवं पूर्व शक्करगढ़ सरपंच एवं भाजपा नेता किशोर शर्मा की पत्नी हैं। 2022 में पहली मर्तबा कांग्रेस से पंचायत समिति की सदस्य चुनी गईं। प्रधान शर्मा सीनियर सेकंडरी स्कूल पास हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 5 जुलाई को राज्य सरकार ने पंचायत समिति की नियमित बैठकें नहीं बुलाने, समितियों का गठन नही करने की अनियमितताओं को लेकर प्रधान सीतादेवी गुर्जर को निलंबित कर दिया था। निलंबन के साथ ही कांग्रेस ने कोटड़ी, जहाजपुर, बनेड़ा, आसींद में विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया था।