फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   seventh session of 15th assembly in Rajasthan was adjourned indefinitely

राजस्थान विधानसभा:अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 171 घण्टे 19 मिनट चली सदन की कार्यवाही, प्राप्त हुए 8336 प्रश्न

Mon, 28 Mar 2022 09:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 28 Mar 2022 09:54 PM IST
सार

डॉ जोशी ने कहा कि पन्द्रहवीं राजस्थान विधान सभा का सातवां सत्र 9 फरवरी, 2022 से प्रारम्भ हुआ था जो 28 मार्च 2022 को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित हो रहा है। इस सत्र में कुल 25 बैठकें हुई। इस काल में लगभग 171 घण्टे 19 मिनट विधान सभा की कार्यवाही चली। 
 

विज्ञापन
seventh session of 15th assembly in Rajasthan was adjourned indefinitely
राजस्थान विधानसभा - फोटो : @RajAssembly

विस्तार

राजस्थान में 15 वीं विधानसभा का सातवां सत्र (बजट सत्र) सोमवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। विधानसभा में लंबे समय बाद किसी वार्षिक प्रतिवेदन पर चर्चा हुई। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी ने विधान सभा के बजट सत्र में सदन में लिए गये महत्वपूर्ण कार्यो का विवरण सदन में प्रस्तुत किया। 

विज्ञापन


डॉ जोशी ने कहा कि  पन्द्रहवीं राजस्थान विधान सभा का सातवां सत्र 9 फरवरी, 2022 से प्रारम्भ हुआ था जो 28 मार्च 2022 को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित हो रहा है। इस सत्र में कुल 25 बैठकें हुई। इस काल में लगभग 171 घण्टे 19 मिनट विधान सभा की कार्यवाही चली। 
विज्ञापन


स्पीकर ने कहा कि विधानसभा के सत्र में कुल 8,336 प्रश्न प्राप्त हुए जिनमें से 3,785 तारांकित और 4,547 अतारांकित प्रश्न थे। इस काल में कुल 460 तारांकित प्रश्न सूचीबद्ध हुए, जिनमें से 333 प्रश्न मौखिक रूप से पूछे गये एवं उनके उत्तर दिये गये। इसी तरह 498 अतारांकित प्रश्न सूचीबद्ध हुए। इस सत्र में 7 बार सूचीबद्ध समस्त तारांकित प्रश्नों को सदन में पुकारा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पीकर सीपी जोशी ने कहा कि इस बार सत्र में 351 स्थगन प्रस्तावों की सूचना मिली।  इनमें से 55 स्थगन प्रस्ताव पर बोलने का अवसर विधायकों को मिला तथा 54 सदस्यों ने अपने विचार रखे। वहीं 295 नियम के तहत विशेष उल्लेख में 288 विशेष उल्लेख प्राप्त हुए। उनमें से 229 विशेष उल्लेख की सूचना सदन में रखी गई तथा 27 सूचनाओं के संबंध में राज्य सरकार से जानकारी प्राप्त हुई है। विशेष उल्लेख की 59 सूचनाएं माननीय सदस्यों के सदन में अनुपस्थित होने के कारण लैप्स हुई। 


सदन में 3 याचिकाएं सदस्यों द्वारा उपस्थापित की गई। सत्र में विभिन्न समितियों के कुल 42 प्रतिवेदन सदन में उपस्थापित किये गये। इस सत्र में इन्दिरा गांधी नहर विभाग के वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन पर विचार किया गया, जिस पर 16 सदस्यों ने भाग लिया। 

विधायक मंजू देवी और विधायक बाबूलाल खराड़ी को इस बार प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना गया। वहीं तीन प्राइवेट बिलों पर भी इस बार चर्चा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed