फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Section 144 imposed in Jaipur

Rajasthan: जयपुर में धारा 144 लागू, बिना अनुमति हो रहे रैली और जुलूस को रोकने प्रशासन ने लिया निर्णय 

Sat, 09 Apr 2022 10:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 09 Apr 2022 10:54 PM IST
सार

आदेश के अनुसार जिले में सार्वजनिक मार्गों और स्थलों पर बिना अनुमति के समस्त प्रकार की रैली, जुलूस, सभा, प्रदर्शन और शोभा यात्रा के आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
Section 144 imposed in Jaipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। शनिवार देर रात जिला प्रशासन ने इसके आदेश जारी कर दिए। कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए नौ अप्रैल की मध्यरात्रि से नौ मई की मध्यरात्रि तक जिले में धारा 144 लागू रहेगी।

विज्ञापन


आदेश के अनुसार जिले में बिना अनुमति के रैली, जुलूस, शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इससे कानून और यातायात व्यवस्था बिगड़ने का अंदेशा है। इसे देखते हुए पुलिस आयुक्त आनंद कुमार ने धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि करौली में हिंसा के बाद शहर में फैले तनाव के राज्य के जयपुर सहित अब तक 18 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई। सरकार और जिला प्रशासन कोशिश है कि नवरात्र और रमजान के दौरान किसी भी जिले में सांप्रदायिक सौहार्द न बिगड़े। इस कारण इस तरह के निर्णय लिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश के अनुसार जिले में सार्वजनिक मार्गों और स्थलों पर बिना सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के समस्त प्रकार की रैली, जुलूस, सभा, प्रदर्शन और शोभा यात्रा के आयोजन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आयोजित आयोजनों पर लागू नहीं होगा। विवाह समारोह और बारात भी आदेश के बाहर है। सार्वजनिक मार्गों और स्थलों पर रैली प्रदर्शन, सभा व शोभायात्रा आदि के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed