फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Scooty rider woman crushed to death by truck in Jaipur Road Accident

Rajasthan: पुलिसकर्मी चालान काटने दौड़ा, घबराकर स्कूटी से गिरी महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम

Thu, 02 Feb 2023 11:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 02 Feb 2023 11:17 PM IST
सार

राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके में एक महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। ट्रैफिक पुलिस के चालान के लिए दौड़ने पर घबराकर महिला ने ब्रेक लगाए, तो पीछे बैठी महिला स्लिप होकर सड़क पर गिर गई और उसे ट्रक ने कुचल दिया।

विज्ञापन
Scooty rider woman crushed to death by truck in Jaipur Road Accident
पुष्पेंद्र भारद्वाज ने परिजनों को दी समझाइश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर की ट्रैफिक पुलिस इन दिनों मार्च क्लोजिंग से पहले चालान काटने के टारगेट पूरे करने में जुटी है। बिना हेलमेट स्कूटी सवार एक महिला मानसरोवर इलाके में जा रही थी। अचानक ट्रैफिक पुलिसकर्मी सामने आया और उसे पकड़कर चालान काटने के लिए दौड़ पड़ा। घबराकर स्कूटी सवार महिला ने ब्रेक लगाए, तो उसके पीछे बैठी महिला स्लिप होकर सड़क पर गिर गई, तभी वहां से गुजर रहे ट्रक से कुचल कर उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


हालांकि, महिला के परिजनों का दावा है कि स्कूटी सवार दोनों महिलाओं ने हेलमेट लगा रखा था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और लोगों ने पुलिस को जमकर खरी-खोटी सुनाई। सांगानेर से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी रहे पुष्पेंद्र भारद्वाज भी लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया और धरना भी दिया।
विज्ञापन



 
बीच सड़क पर शव को रखकर लोगों ने किया धरना प्रदर्शन
एक्सीडेंट में झुंझुनूं निवासी नीलम चौधरी (28 साल) पत्नी सुरजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।  स्कूटी पर उसकी डेढ़ साल की बच्ची भी गोद में थी, जो उछलकर दूर जाकर गिरने से ट्रक की चपेट में आने से बच गई। इस एक्सीडेंटल मौत के बाद स्थानीय लोगों और सड़क पर चल रहे वाहन चालकों का पुलिस पर गुस्सा भड़क गया। सैकड़ों लोगों ने बीच सड़क पर डेड बॉडी को  रखकर ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन और हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार से खरीदारी कर स्कूटी से घर लौट रही थीं दो बहनें
यह हादसा गुरूवार शाम करीब सवा 4 बजे मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के नज़दीक न्यू सांगानेर रोड पर भृगु पथ किसान धर्मकांटे के पास हुआ। महिला को सीरियस कंडीशन में लोगों ने धनवंतरी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है दो बहनें बाजार से खरीदारी करके लौट रही थीं।

एक्सीडेंटल थाना पुलिस ने यह बताया
जयपुर के एक्सिडेंट पुलिस स्टेशन साउथ की एसआई राज किरण ने बताया कि मृतक महिला नीलम चौधरी झुंझुनूं की रहने वाली थी। वह मानसरोवर में श्याम विहार में रहने वाली अपनी बहन अनिला चौधरी (32 साल) से मिलने गई थी। मृतका के परिजनों का दावा है कि दोनों बहनों ने हेलमेट पहना हुआ था।

अनिला चौधरी, नीलम चौधरी और नीलम की डेढ साल की बच्ची किसी रिश्तेदारी में शादी के लिए शॉपिंग करके लौट रहे थे। तभी रास्ते में यह एक्सीडेंट हो गया। ब्रेक लगाने से स्कूटी का बैलेंस बिगड़ने से पीछे की सीट पर बैठी नीलम चौधरी ट्रक के टायर के नीचे आ गई। हादसे में बच्ची की जान बच गई, जबकि अनिला को मामूली चोट आई है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जिसके कागजातों के आधार पर ड्राइवर और मालिक की तलाश की जा रही है।


पुष्पेंद्र भारद्वाज ने एसपी- कलेक्टर से बात कर मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया, तब उठा शव
सांगानेर से विधायक प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा हमने मानवता का परिचय दिया। न्यू सांगानेर रोड मानसरोवर पर एक बहन की ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की लापरवाही से जान जाने और परिजनों द्वारा डेड बॉडी को रखकर प्रदर्शन की सूचना पर  तुरंत मोकै पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और जयपुर कलेक्टर से बात करके दोषियों के ख़िलाफ़ उचित कार्रवाई और परिजनों की मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर डेड बॉडी को घर भिजवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed