फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   school bus and dumper collision in Bharatpur 20 children injured Rajasthan Road Accident

Rajasthan: बस-डंपर की भिड़ंत में 20 स्कूली बच्चे घायल, किसी का सिर फटा तो किसी के फैक्चर, छुट्टी पर भी बुलाया

Wed, 18 Jan 2023 04:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 18 Jan 2023 04:03 PM IST
सार

भयानक सर्दी के कारण जिला कलेक्टर ने स्कूलों का अवकाश घोषित कर रहा है। इसके बाद भी स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को पढ़ाई के लिए बुलाया जा रहा था। अब कलेक्टर ने इस पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
school bus and dumper collision in Bharatpur 20 children injured Rajasthan Road Accident
हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भरजपुर जिले के नदबई में बुधवार सुबह स्कूल बस और डंपर की भिड़त हो गई। हादसे में 20 से अधिक बच्चे घायल हो गए। इनमें से कई बच्चों के सिर फट गए तो कई को फैक्चर भी हुआ है। हादसे में बस का चालक भी गंभीर रूप घायल है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों घायलों को सरकारी असपताल भिजवाया। बस चालक को गंभीर हालत में भरतपुर रेफर किया गया है। बच्चों का इलाज आरबीएम अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन


हादसे की सूचना पर भरतपुर जिला कलेक्टर आलोक रंजन और एसपी श्याम सिंह अस्पतला पहुंचे और घायल बच्चों से मिले। उन्होंनेआरबीएम अस्पताल प्रबंधन को बच्चों का बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन




इस मामले में स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, भयानक सर्दी के कारण जिला कलेक्टर ने स्कूलों का अवकाश घोषित कर रहा है। इसके बाद भी स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को पढ़ाई के लिए बुलाया जा रहा था। अब कलेक्टर ने इस पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर आलोक रंजन ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर स्कूल की मान्यता भी रद्द की जा सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को नोटिस जारी 
जिला कलेक्टर ने मामले में कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को 17 सीसीए का नोटिस और नदबई के CBEO को 16 सीसीए का नोटिस जारी किया है। ये नोटिस जिला कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना और उत्तरदायित्व का पालन नहीं करने को लेकर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed