{"_id":"61fa897c3b8dc251f057862d","slug":"sawai-mansingh-hospital-gets-nabh-health-quality-certification","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: सवाई मानसिंह अस्पताल को मिला एनएबीएच स्वास्थ्य गुणवत्ता प्रमाण, बेहतर सुविधाएं होगी विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: सवाई मानसिंह अस्पताल को मिला एनएबीएच स्वास्थ्य गुणवत्ता प्रमाण, बेहतर सुविधाएं होगी विकसित
Wed, 02 Feb 2022 07:09 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 02 Feb 2022 07:09 PM IST
सार
डॉ. सुधीर भंडारी ने कहा- एनएबीएच अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए एक नई दिशा देगा। साथ ही अन्य सुविधाएं विकसित करने में भी मदद करेगा।
विज्ञापन
अस्पताल को दिया गया प्रमाण पत्र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय को वाणिज्य-उद्योग मंत्रालय, राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (एनपीसी), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने देश में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार और मागदर्शन परियोजना में शामिल किया है। अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने एशियाई उत्पादकता संगठन (एपीओ) और जापान द्वारा वित्त सहायता दी गई है।
विज्ञापन
सवाई मानसिंह अस्पताल में हाल ही में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में एनएबीएच विशेषज्ञ डॉ. जेएल मीणा ने अस्पालत के कुशल प्रबंधन बेहतर सेवा देने के बारे में विचार-विमर्श किया गया था।
विज्ञापन
सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर भंडारी ने कहा कि एनएबीएच अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज देने में एक नई दिशा देगा। साथ ही अन्य सुविधाएं विकसित करने में भी मदद करेगा।
विज्ञापन