{"_id":"69e74d4f866fba04550c9d77","slug":"sawai-madhopur-news-tiger-rbt-2407-pairs-with-tigress-rbt-2510-hopes-rise-for-new-cubs-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर लव स्टोरी: रणथंभौर में बाघ RBT-2407 ने RBT-2510 के साथ बनाया जोड़ा, नए मेहमान के आने की उम्मीद बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर लव स्टोरी: रणथंभौर में बाघ RBT-2407 ने RBT-2510 के साथ बनाया जोड़ा, नए मेहमान के आने की उम्मीद बढ़ी
Tue, 21 Apr 2026 03:42 PM IST
सवाई ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: सवाई ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 03:42 PM IST
सार
रणथंभौर टाइगर रिजर्व में युवा बाघ आरबीटी-2407 और बाघिन आरबीटी-2510 इन दिनों साथ नजर आ रहे हैं, जिससे दोनों के बीच मैटिंग की संभावना बढ़ गई है और टाइगर फैमिली में नए मेहमान के आने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
रणथंभौर में बना नया जोड़ा, नए मेहमान के आने के संकेत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। यहां बाघ आरबीटी-2407 इन दिनों बाघिन आरबीटी-2510 के साथ जोड़ा बनाकर विचरण करता हुआ नजर आ रहा है। दोनों को लगातार साथ देखे जाने से इनके बीच मैटिंग की संभावना भी जताई जा रही है, जिससे वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह है।
विज्ञापन
फिलहाल बाघ और बाघिन का मूवमेंट रणथंभौर के झूमर बावड़ी वन क्षेत्र के आसपास दर्ज किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में बाघ आरबीटी-2407 लगातार रणथंभौर के परिधीय इलाकों में देखा जा रहा था। इसके चलते वन विभाग की टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज कर रेडियो कॉलर लगाया था। कॉलरिंग के बाद से टीम लगातार उसकी मॉनिटरिंग कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Sawai Madhopur News: कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा में मुन्ना भाई गिरफ्तार, चप्पल के सोल में मोबाइल छिपाकर पहुंचा
विज्ञापन
इसी बीच अब बाघ आरबीटी-2407 का बाघिन आरबीटी-2510 के साथ जोड़ा बनाना वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। इससे बाघिन आरबीटी-2510 के निकट भविष्य में मां बनने की संभावना भी बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार बाघ आरबीटी-2407 लगभग चार वर्ष का युवा बाघ है और यह टी-93 का शावक है। वहीं बाघिन आरबीटी-2510 की उम्र करीब तीन वर्ष है और यह बाघिन सुल्ताना टी-107 की बेटी है।