{"_id":"69db7bc473029d3c23040e01","slug":"sawai-madhopur-student-suicide-bihar-youth-found-hanging-in-patel-nagar-investigation-underway-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: राजस्थान में छात्र की संदिग्ध मौत, बिहार में पसरा मातम; सोलर प्लांट के एंगल से लटका मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rajasthan News: राजस्थान में छात्र की संदिग्ध मौत, बिहार में पसरा मातम; सोलर प्लांट के एंगल से लटका मिला शव
Sun, 12 Apr 2026 04:32 PM IST
सवाई ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: सवाई ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 04:32 PM IST
सार
Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर के पटेल नगर में बिहार निवासी छात्र राहुल कुमार तिवाड़ी का शव सोलर प्लांट के एंगल से लटका मिला। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस जांच में जुटी है और परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के पटेल नगर इलाके में एक युवक द्वारा सोलर प्लांट के एंगल से लटककर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। यह मामला एक मकान की तीसरी मंजिल का है, जहां युवक का शव लटका मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन
बिहार निवासी छात्र के रूप में रह रहा था युवक
मृतक की पहचान राहुल कुमार तिवाड़ी के रूप में हुई है, जो बिहार का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार वह संस्कृत शिक्षा में अध्ययन के लिए सवाई माधोपुर आया हुआ था और पटेल नगर में किराए पर रह रहा था। बताया गया कि उसने करीब 15 दिन पहले ही श्रीबल्लभ शर्मा के मकान में किराए से रहना शुरू किया था।
विज्ञापन
घटना के कारणों का नहीं चला पता
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना को लेकर कई तरह के सवाल बने हुए हैं, लेकिन अभी तक किसी ठोस वजह की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
पढ़ें- धार्मिक स्थल पर फेंका पेट्रोल बम: अलवर में प्रतिबंधित मांस मिलने से बढ़ा तनाव; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस सख्त
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली थानाधिकारी मदन लाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और कुछ साक्ष्य भी जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
परिजनों से संपर्क की कोशिश, पोस्टमार्टम लंबित
पुलिस के अनुसार मृतक राहुल कुमार तिवाड़ी बिहार के दलदलीय गंज थाना क्षेत्र के मेंहदी गंज संपत चक पटना का निवासी था। पुलिस उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन