Sawai Madhopur: बनास नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा; परिजन बेसुध
Rajasthan: बताया जा रहा है कि मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विस्तार
सवाई माधोपुर जिले के खंडार थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में बनास नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसा बरनावदा पुलिया के पास हुआ, जहां दोनों युवक नदी के गहरे पानी में फंस गए।
सूचना मिलते ही खंडार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकलवाकर खंडार उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। खंडार थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान विपिन बैरवा निवासी जाखोदा और दिलखुश बैरवा निवासी छाण के रूप में हुई है। दोनों युवक सुबह नहाने के लिए बनास नदी में उतरे थे, लेकिन गहरे पानी में चले जाने से डूब गए।
पढ़ें: 100 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख की खेप जब्त; ऑपरेशन भौकाल के तहत बड़ी कार्रवाई
आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
