फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Forecast Today: IMD Alert, Sikar, Fatehpur, Mount Abu Jaipur Aaj ka Mausam News in Hindi

Rajasthan Weather Today : भीषण लू से मिली राहत, फतेहपुर में हिल स्टेशन जैसा मौसम, 17 पर पहुंचा रात का तापमान

Tue, 22 Apr 2025 07:42 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 22 Apr 2025 07:42 AM IST
सार

Rajasthan Weather Update Today :प्रदेश में एक तरफ जहां भीषण गर्मी के कारण हाल बेहाल हैं, वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई इलाकों के न्यूनतम पारे में तेज गिरावट आई है। बीते 24 घंटों में फतेहपुर का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Forecast Today: IMD Alert, Sikar, Fatehpur, Mount Abu Jaipur Aaj ka Mausam News in Hindi
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते दो दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है जिसके चलते राजस्थान में फिलहाल भीषण लू से राहत जारी रहेगी। कई शहरों का न्यूनतम पारा 20 डिग्री सेल्सियस के भी नीचे दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों की बात करें तो सीकर के फतेहपुर में निम्नतम न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया है, जो हिल स्टेशन माउंट आबू से भी कम रहा। आबू में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कमलेश प्रजापत एनकाउंटर केस: कोर्ट ने CBI की क्लोजर रिपोर्ट खारिज की, दो IPS अधिकारियों पर हत्या का संज्ञान
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल तक तापमान में राहत का दौर जारी रह सकता है, इसके बाद अधिकतम तापमान में फिर से तेजी से इजाफा होगा। राज्य में सबसे गर्म शहर श्री गंगानगर रहा। यहां बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य शहरों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही- 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज गुलाबी शहर का पारा 39 डिग्री के स्तर पर ही बना रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहने की उम्मीद है, मौसम साफ रहेगा। अजमेर में अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 39.4, अलवर में 41, पिलानी में 41.2, सीकर में 37.5, कोटा में 41.1, चित्तौड़गढ़ में 41.2, बाड़मेर में 41.6, जैसलमेर में 39.6 और जोधपुर में 39.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed