फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur Tigress T-124 Riddhi gave birth to three cubs in Ranthambore Tiger National Reserve

Sawai Madhopur: रणथंभौर टाइगर रिजर्व में फिर गूंजी किलकारी, बाघिन टी-124 रिद्धी ने तीन शावकों को जन्म दिया

Wed, 21 Jun 2023 06:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Jun 2023 06:48 PM IST
सार

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व से एक बार फिर से खुशखबरी आई गई है। इस बार रणथंभौर की बाघिन टी-124 रिद्धी ने तीन शावकों को जन्म दिया है, जिसे लेकर वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
Sawai Madhopur Tigress T-124 Riddhi gave birth to three cubs in Ranthambore Tiger National Reserve
शावक को दबाए रणथंभौर में सफारी रोड क्रॉस करती बाघिन टी-124 रिद्धि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज यानी बुधवार सुबह की पारी में जंगल सफारी पर गए पर्यटकों को रणथंभौर के जोन-3 में बाघिन रिद्धी टी-124 तीन शावकों के साथ नजर आई है। पर्यटकों को बाघिन अपने शावकों को मुंह में दबाए शिफ्टिंग करती हुई नजर आई है। पर्यटकों और गाइडों द्वारा रणथंभौर के वनाधिकारियों को बाघिन और शावकों के बारे में जानकारी दी गई, जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी हरकत में आए।

विज्ञापन


बाघिन और नन्हें शावकों की सुरक्षा को लेकर एहतियात के तौर पर उनकी मॉनिटरिंग और ट्रेकिंग बढ़ा दी गई है। रणथंभौर में यह दूसरा मौका है, जब बाघिन रिद्धी टी-124 ने शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले गत वर्ष नवंबर में भी जोन तीन में बाघिन रिद्धी एक शावक के साथ पर्यटकों को नजर आई थी, लेकिन बाद में यह शावक लापता हो गया था।
विज्ञापन


करीब 20-21 दिन के हैं शावक...
वन विभाग के सूत्रों की माने, तो बाघिन ने करीब 30 मई के आसपास शावकों को जन्म दिया है। पिछले करीब 20 दिनों से बाघिन का मूवमेंट लगातार जोन तीन में राजबाग लैक और हंटिंग पैलेस के आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है। ऐसे में शावकों की उम्र भी बीस दिन के करीब बताई जा रही है। बाघिन के तीन शावकों के साथ नजर आने से वन्यजीव प्रेमियों सहित वनाधिकारियों में खुशी की लहर है। गौरतलब है कि बाघिन के तीन शावकों के साथ नजर आने के साथ ही रणथंभौर में करीब 76 बाघ-बाघिन और शावक हो गए हैं, जो रणथंभौर के लिए खुशी की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed