{"_id":"66951fc43b86a88d450d5854","slug":"sawai-madhopur-sachin-reached-the-conclusion-of-mahayagya-unveiled-the-statue-of-rajesh-pilot-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: महायज्ञ के समापन पर देवनारायण धाम में पहुंचे सचिन, राजेश पायलट की प्रतिमा का अनावरण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: महायज्ञ के समापन पर देवनारायण धाम में पहुंचे सचिन, राजेश पायलट की प्रतिमा का अनावरण किया
Mon, 15 Jul 2024 06:40 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:40 PM IST
सार
आज जिले के नैनवाड़ी गांव में देवनारायण धाम में हुए महायज्ञ के समापन अवसर पर पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने यहां बनाई गई राजेश पायलट की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में जो नेता लोगों को जोड़ने का काम करता है उसे सदियों तक याद रखा जाता है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस नेता सचिन पायलट आज सवाई माधोपुर जिले के घाटा नैनवाड़ी गांव स्थित देवनारायण धाम पहुंचे, यहां उन्होंने महायज्ञ समापन के धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान सचिन पायलट के साथ टोंक-सवाई माधोपुर के सांसद हरीश मीणा, बामनवास विधायक इंदिरा मीणा, अनिता जाटव, वेदप्रकाश सोलंकी, दानिश अबरार, अशोक बैरवा, घनश्याम महर सहित अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने घाटा नैनवाड़ी में देवनारायण मंदिर कमेटी एवं गुर्जर समाज द्वारा बनवाई गई स्वर्गीय राजेश पायलट की प्रतिमा का अनावरण भी किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज का युग बदलाव का युग है, हमें समाज के हर तबके को साथ लेकर चलना होगा और शिक्षित होना होगा। हर चीज को सोचने-समझने की ताकत शिक्षा से ही मिलती है। उन्होंने कहा कि हमें समाज के हर वर्ग, हर तबके के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समय, हवा-पानी को कोई नहीं रोक सकता, जब वक्त आता है तो सब काम अपने आप होते चले जाते हैं। पायलट ने कहा कि राजनीति में जो नेता लोगो को जोड़ने का काम करता है उसे सदियों तक याद रखा जाता है। भले ही आज प्रदेश में हमारी सरकार नहीं है पर मंच पर बैठे सभी कांग्रेस नेता आम जनता की आवाज को पूरी ताकत के साथ उठाएंगे।
विज्ञापन