{"_id":"6736fbb56db50a89f90e25a6","slug":"sawai-madhopur-police-campaign-against-the-accused-accused-absconding-3-years-ago-arrested-from-maharashtra-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur : फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस का धरपकड़ अभियान, तीन साल पहले भागा आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur : फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस का धरपकड़ अभियान, तीन साल पहले भागा आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार
Fri, 15 Nov 2024 01:13 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:13 PM IST
सार
जिले के बौंली में दर्ज एक मामले में पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे एक इनामी आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को आरोपी के महाराष्ट्र में छिपे होने की सूचना मिली थी, जिस पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने जिले के बौंली थाने में दर्ज एक मामले में पिछले तीन साल से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी सद्दाम पुत्र मोहम्मद खान को तैंभूरी जिला सोलापुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर बौंली थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है, जहां आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में इन दिनों पुलिस द्वारा फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बौंली थाने में दर्ज एक मामले में फरार चल रहे 5 हजार के इनामी आरोपी सद्दाम की गिरफ्तारी को लेकर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। इसी दौरान पुलिस टीम को आरोपी के महाराष्ट्र में छिपे होने की सूचना मिली, जिस पर टीम को महाराष्ट्र के लिए रवाना किया गया और आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी को बौंली थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जहां फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।