फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur News Two parties came face to face regarding installation of statue of Mahatma Buddha

Sawai Madhopur: महात्मा बुद्ध की प्रतिमा लगाने को लेकर दो पक्ष हुए आमने-सामने, जानें क्या है विवाद की वजह

Mon, 12 Jun 2023 07:51 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 12 Jun 2023 07:51 AM IST
सार

सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में पुलिस अन्वेषण भवन के सामने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने हो गए और सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस-प्रशासन ने सूझबूझ दिखाते हुए मामले को सुलझाया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
 

विज्ञापन
Sawai Madhopur News Two parties came face to face regarding installation of statue of Mahatma Buddha
दो पक्ष हुए आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में पुलिस अन्वेषण भवन के सामने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर रविवार को विवाद हो गया। विवाद के चलते दो समुदाय आमने-सामने आ गए, जिससे एक बारगी सामाजिक सौहार्द्र खराब होने की स्थिति पैदा हो गई। उसके बाद प्रशासन और पुलिस ने सूझबूझ से मामला सुलझाया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एक समुदाय की ओर से पुलिस अन्वेषण भवन के सामने स्थित एक पार्क के महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर कार्यक्रम किया जाना प्रस्तावित था। कार्यक्रम से कुछ समय पहले ही एक दूसरे समाज ने इस जमीन को अपना बताते हुए इसका विरोध किया, जिसके चलते यहां मूर्ति अनावरण कार्यक्रम नहीं हो सका।
विज्ञापन


पार्क में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया था...
एक समुदाय का कहना है कि इस जमीन पर उनका कब्जा है। वहीं, दूसरे समुदाय का कहना है कि पांच मार्च 2022 को नगर परिषद की बोर्ड बैठक में अन्वेषण भवन के सामने पार्क में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए बाकायदा नगर परिषद बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लिया गया था। दूसरे समुदाय ने यहां महात्मा बुद्ध की प्रतिमा अनाधिकृत रूप से लगाई है, जिसका विरोध करने वे लोग यहां पहुंचे। जब दूसरे समुदाय को इसकी सूचना मिली तो दूसरे समुदाय के सैकड़ों की तादाद में लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने मूर्ति का अनावरण नहीं करने और यथा स्थिति रखने के आदेश दिए...
इस बीच पार्क में एहतिहात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन ने इस दौरान दोनों समुदायों को समझाया, जिसके बाद दोनों समुदाय आपस में बातचीत करने पर राजी हुए, जिसके बाद SDM कपिल शर्मा, CO सिटी राजेन्द्र सिंह राजेन्द्र, कोतवाली थानाधिकारी चन्द्रभान सिंह ने दोनों समुदायों में सुलह करवाने की कोशिश की, लेकिन काफी देर की बातचीत के बाद दोनों समुदाय में सुलह नहीं हो पाई। प्रशासन ने मूर्ति का अनावरण नहीं करने और यथा स्थिति रखने के आदेश दिए। प्रशासन ने दोनों समुदायों से अपने-अपने दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए, जिसके बाद आगामी दिनों के पार्क को लेकर निर्णय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed