फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur News: Ruthless father took life of 2 year old innocent, killed her by throwing on the ground

Sawai Madhopur News: बेरहम बाप ने ली दो वर्षीय मासूम की जान, जमीन पर पटक-पटककर मार डाला

Tue, 16 Apr 2024 10:52 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 16 Apr 2024 10:52 AM IST
सार

नवरात्रि के दिनों में जहां एक ओर लोग कन्याओं की पूजा कर रहे हैं, वहीं सवाई माधोपुर के बौंली थाना क्षेत्र में गोलपुर गांव के एक कलयुगी बाप ने अपनी दो साल की मासूम को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला।

विज्ञापन
Sawai Madhopur News: Ruthless father took life of 2 year old innocent, killed her by throwing on the ground
बौंली थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्रि के इन दिनों में जहां भक्त मातारानी के रूप में कन्याओं का पूजन कर रहे हैं वहीं सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र के गोलपुर गांव में एक बेरहम बाप ने अपनी दो साल की मासूम बेटी की जमीन पर पटक-पटककर हत्या कर दी। बौंली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक बालिका के शव को कब्जे में लेकर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन


बौंली थानाधिकारी अवतार सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थाने पर दूरभाष के जरिए सूचना मिली थी कि गोलपुर निवासी बाबूलाल रैगर ने अपनी दो वर्षीय बेटी पायल उर्फ काली की हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस मय जाब्ता के मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायका लेने के साथ ही स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी पिता बाबूलाल ने ही गृह क्लेश के चलते अपनी दो वर्षीय पुत्री को जमीन पर पटक-पटककर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान रिकॉर्ड कर एफएसएल टीम को मौके पर बुलवाया। पुलिस ने मासूम का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी बौंली की मोर्चरी में रखवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी बाबूलाल शराब का सेवन कर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। आज भी उसने अपनी पत्नी रेखा के साथ मारपीट की। इसके बाद बाबूलाल ने घर के बाहर दो वर्षीय मासूम बेटी को पैरों से उठाकर जमीन पर पटक-पटककर मार डाला। थानाधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी पिता को डिटेन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed