{"_id":"6a01dd774e4ba7e5ae08aa90","slug":"sawai-madhopur-news-bear-beats-scorching-heat-with-pool-party-tourists-thrilled-watching-water-play-video-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur News: भयंकर गर्मी से परेशान भालू ने की 'पूल पार्टी', पानी में अठखेलियां देख रोमांचित हुए सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur News: भयंकर गर्मी से परेशान भालू ने की 'पूल पार्टी', पानी में अठखेलियां देख रोमांचित हुए सैलानी
Mon, 11 May 2026 07:16 PM IST
सवाई ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: सवाई ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 07:16 PM IST
सार
भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए रणथंभौर के जोन नंबर-3 में भालू को पूल पार्टी करते देख सैलानियों ने कैमरे निकाल लिए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में भालू की पूल पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि वन्यजीव भी बेहाल हैं। जहां लोगों के पास गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर और एसी जैसे साधन हैं, वहीं जंगल के जानवर पानी के सहारे ही गर्मी से बचाव कर रहे हैं। रणथंभौर से ऐसा ही एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जिसमें एक भालू पानी में मस्ती करते हुए पूल पार्टी करता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
यह वीडियो रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जोन नंबर-3 स्थित मंडूक क्षेत्र के एक वॉटर हॉल का बताया जा रहा है। वीडियो में भालू कभी पानी में नहाता तो कभी अठखेलियां करता दिखाई दे रहा है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए भालू करीब 15 से 20 मिनट तक पानी में मस्ती करता रहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jalore News: सोशल मीडिया पर व्यूज बढ़ाने के लिए बना फर्जी ड्रग सप्लायर, पुलिस ने खोली हकीकत, अब हवालात में
विज्ञापन
टाइगर सफारी पर जंगल भ्रमण के लिए पहुंचे सैलानियों ने जब यह नजारा देखा तो वे खासे रोमांचित हो उठे। इस दौरान पर्यटकों ने भालू की पूल पार्टी का वीडियो अपने कैमरों में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।
गौरतलब है कि रणथंभौर में बाघ और लेपर्ड के साथ भालुओं की संख्या भी अच्छी-खासी है। वन विभाग के अनुसार वर्तमान में रणथंभौर में 160 से अधिक भालू मौजूद हैं। सफारी के दौरान पर्यटकों को यहां बाघों के साथ-साथ भालुओं के भी दीदार हो जाते हैं।
भीषण गर्मी के चलते इन दिनों रणथंभौर के वन्यजीव पानी के स्रोतों के आसपास ज्यादा समय बिता रहे हैं। ऐसे में भालू की यह पूल पार्टी जंगल में गर्मी से राहत पाने की कोशिश का एक अनोखा और दिलचस्प उदाहरण बन गई है।