फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur : Newborn's Cries Echo in Moving Train as Pregnant Woman Delivers Baby, Mother and Child Safe

Sawai Madhopur News: चलती ट्रेन में गूंजी किलकारियां, गर्भवती ने बच्चे को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

Sun, 04 May 2025 03:54 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 04 May 2025 03:54 PM IST
सार

गंगापुर सिटी से सवाई माधोपुर जाने के लिए नंदादेवी एक्सप्रेस ट्रेन में बैठी एक गर्भवती महिला ने प्रसव पीड़ा होने के बाद चलती ट्रेन में बच्चे को जन्म दे दिया। रेलवे अस्पताल की टीम ने मां और नवजात दोनों को स्वस्थ बताया है।

विज्ञापन
Sawai Madhopur : Newborn's Cries Echo in Moving Train as Pregnant Woman Delivers Baby, Mother and Child Safe
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं कि जन्म और मरण किसी का जोर नहीं चलता। ऐसा ही कुछ आज सवाई माधोपुर में हुआ जब एक महिला को चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा हुई और उसने ट्रेन के टॉयलेट में ही बच्चे को जन्म दे दिया। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


सवाई माधोपुर आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर जयप्रकाश बघेल के मुताबिक सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय की हम्मीर पुलिया कच्ची बस्ती निवासी कन्हैया अपनी गर्भवती पत्नी पूजा और तीन बच्चों के साथ गंगापुर सिटी से नंदादेवी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर सवाई माधोपुर लौट रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन से रवाना होकर ट्रेन ने स्पीड पकड़ी, पूजा को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, उसने कन्हैया को इसकी जानकारी दी लेकिन पूजा की पीड़ा लगातार बढ़ती गई और असहनीय हो गई। इस पर पूजा ट्रेन के टॉयलेट में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaisalmer News: बाड़मेर में सात केंद्रों पर नीट परीक्षा शुरू, नकल रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कन्हैया ने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से मदद की गुहार लगाई। पति-पत्नी की हालत देखकर कुछ सहयात्री मदद के लिए आगे आए और तुरंत रेलवे गार्ड और जीआरपी को सूचना दी लेकिन तब तक पूजा ने ट्रेन के टॉयलेट में ही बच्चे को जन्म दे दिया।


सहयात्रियों और कन्हैया की मदद से पूजा को टॉयलेट से बाहर निकाला गया और टॉयलेट के पास ही जच्चा-बच्चा को लिटा दिया गया। इसी दौरान ट्रेन सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। यात्रियों की सूचना पर पहले से मौजूद जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे अस्पताल का स्टाफ मौके पर पहुंचा।

जैसे ही ट्रेन रुकी रेलवे अस्पताल की टीम ने मां और नवजात की जांच की और दोनों को स्वस्थ पाया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed