{"_id":"67a2041bcb66fd11d20965e4","slug":"sawai-madhopur-injured-leopard-found-near-colony-forest-department-provides-treatment-at-tiger-reserve-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur : बस्ती के समीप घायल लेपर्ड मिलने से हरकत में आया वन विभाग, टाइगर रिजर्व में चल रहा है उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur : बस्ती के समीप घायल लेपर्ड मिलने से हरकत में आया वन विभाग, टाइगर रिजर्व में चल रहा है उपचार
Tue, 04 Feb 2025 05:42 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 04 Feb 2025 05:42 PM IST
सार
जिले में रणथंभौर से सटी विनोबा बस्ती के समीप घायल लेपर्ड मिलने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम हरकत में आई और घायल लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज कर टाइगर रिजर्व के वेटरनरी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल लेपर्ड का इलाज जारी है, ठीक होते ही उसे दोबारा से जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय से करीब कुछ किलोमीटर दूर रणथंभौर से सटी विनोबा बस्ती के नजदीक वन विभाग की टीम को आज एक घायल लेपर्ड मिलने की सूचना मिली। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में पड़े इस लेपर्ड को उपचार के लिए रणथंभौर टाइगर रिजर्व के वेटरनरी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग को दी गई सूचना के अनुसार एक लेपर्ड विनोबा बस्ती के पास झाड़ियों में घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। वन विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लेपर्ड को सुरक्षित तरीके से ट्रेंकुलाइज किया और फिर उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
रणथंभौर टाइगर रिजर्व के वेटरनरी ऑफिसर डॉ. सीपी मीना ने बताया कि यह लेपर्ड एक मादा है, जिसकी उम्र करीब 2 साल है। उपचार के दौरान उसे फ्लूड थैरेपी, ऑक्सीजन और लाइफ सेविंग ड्रग्स दी गई हैं। डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल लेपर्ड की हालत स्थिर है और उसे लगातार चिकित्सकों की निगरानी में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
डॉक्टर मीना ने आगे कहा कि यह लेपर्ड संभवत: रणथंभौर के जंगल से बाहर आकर विनोबा बस्ती के नजदीक पहुंचा होगा। उन्हें संदेह है कि यह लेपर्ड किसी वजह से परेशान हो सकता है, जिससे वह बस्ती के करीब आ गया। वन विभाग की टीम अब यह जांच कर रही है कि लेपर्ड घायल कैसे हुआ।
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल लेपर्ड का इलाज जारी है और जैसे ही उसकी स्थिति में सुधार होगा, उसे फिर से रणथंभौर के जंगल में छोड़ दिया जाएगा।