फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur Handcuffed in public toilet Know the whole matter

Sawai Madhopur: सार्वजनिक शौचालय में लगा दी हथकड़ी, अब लोग शंका दूर करने जाएं तो कहां, जानें पूरा मामला

Thu, 18 May 2023 08:42 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 18 May 2023 08:42 AM IST
सार

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर सीमेंट फैक्ट्री के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय हथकड़ी में जकड़ा हुआ है। शौचालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर हथकड़ी को ताला बनाकर लगाया गया है, जिसके चलते क्षेत्र के आमजन को सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं मिल पा रही। ऐसे में लोग सड़क किनारे खुले में ही अपनी शंका दूर करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
Sawai Madhopur Handcuffed in public toilet Know the whole matter
शौचालय में लगा दी हथकड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर जिले में सुलभ शौचालय पर हथकड़ी लगा दी गई। हथकड़ी किसने लगाई और क्यों लगाई, जवाब देने को कोई ज़िम्मेदार तैयार नहीं है। सुलभ शौचालय में यूरिनल्स और टॉयलेट का लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा। लाखों रुपये लगाकर सरकार या नगर परिषद ने जिस मकसद से सुलभ शौचालय बनाया, वह मकसद ही फेल हो गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नगर परिषद की लापरवाही के चलते परिषद के एक ठेकेदार ने यह कारनामा किया है। सार्वजनिक शौचालय में सीमेंट के कट्टे भर दिए और शौचालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर हथकड़ी लगा दी गई। ताकि कोई सीमेंट के कट्टे चुरा न ले जाए। बड़ी बात ये है कि जो हथकड़ी पुलिस के पास रहती है वो हथकड़ी ठेकेदार के पास कहां से आई। लाखों की लागत से बनाए गए सार्वजनिक शौचालय को ठेकेदार द्वारा आमजन के लिए बंद कर सीमेंट का गोदाम बना दिया गया।
विज्ञापन


नगर परिषद की एसबीएम नीलम कोठारी को इस बारे में बार-बार अवगत करवाने के बाद भी न तो सार्वजनिक शौचालय की हथकड़ी खुली और न ही सीमेंट के कट्टे हटाये गये। नगर परिषद अधिकारियों की अनदेखी और लापरवाही के चलते सीमेंट फैक्ट्री क्षेत्र के लोगों को सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed