{"_id":"643d1e2b23e88f4c420f6516","slug":"sawai-madhopur-goods-and-machines-worth-thousands-of-rupees-burnt-to-ashes-due-to-fire-gangapur-city-shop-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: गंगापुरसिटी में दुकान में रखा सिलेंडर भभका, हजारों रुपये का सामान और मशीनें जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: गंगापुरसिटी में दुकान में रखा सिलेंडर भभका, हजारों रुपये का सामान और मशीनें जलकर राख
Mon, 17 Apr 2023 03:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 17 Apr 2023 03:53 PM IST
सार
राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी कस्बे में फव्वारा सर्किल के पास स्थित एक दुकान में सिलेंडर में आग लगने से हजारों रुपये का सामान और मशीनें जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
दुकान में रखा सिलेंडर भभका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में फव्वारा सर्किल के पास स्थित जगदंबा कटला में पप्पू गोयल की दूध से क्रीम बनाने की दुकान में सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी जद में ले लिया। दुकान में आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान और मशीनें जलकर खाक हो गईं।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने एक घंटे में बामुश्किल आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की घटना में दुकान में रखे बिस्तर और दूध से क्रीम निकालने की मशीन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन