{"_id":"669f767795c31739a40c1208","slug":"sawai-madhopur-dead-body-of-a-young-man-found-on-the-roadside-family-members-expressed-suspicion-of-murder-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: संदिग्धावस्था में सड़क किनारे मिला युवक का शव, मृतक के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: संदिग्धावस्था में सड़क किनारे मिला युवक का शव, मृतक के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Tue, 23 Jul 2024 02:53 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:53 PM IST
सार
सवाई माधोपुर के लालसोट-कोटा मेगा हाईवे पर कुस्तला के समीप एक होटल के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटना कल रात ढाई बजे के आसपास की बताई जा रही है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के रवाजंना डूंगर थाना क्षेत्र में कुस्तला के नजदीक लालसोट-कोटा मेगा हाईवे पर एक होटल के पास एक युवक का शव संदिग्धावस्था में सड़क किनारे शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर रवाजंना डूंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
रवाजंना डूंगर थानाधिकारी यदुवीर सिंह के मुताबिक रात करीब ढाई बजे ग्रामीणों द्वारा होटल के पास एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। सूचना पर रवाजंना डुंगर थाना पुलिस ड्यूटी ऑफिसर एएसआई बच्चूसिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शव की शिनाख्त शिवपालसिंह उर्फ लाला नकचा पुत्र कल्याण सिंह राणा निवासी गणेश नगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
शव पर धारदार हथियारों से चोट के निशान मिले हैं, जिसके चलते मामला प्रथम दृष्टया हत्या से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिजनों ने भी हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों की रिपोर्ट मिलने पर मामले से जुड़े संदिग्धों से पूछताछ कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। मृतक शिवपाल के भाई शंकर ने बागी, जीतू गुर्जर और मोनू नामक युवक पर अपने भाई की हत्या करने की आशंका जताई है और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन