फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur Children take out tricolor rally for Chandrayaan-3 successful landing

Sawai Madhopur: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली,जय जवान-जय विज्ञान के लगाए नारे

Thu, 24 Aug 2023 01:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 24 Aug 2023 01:53 PM IST
सार

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्कूली बच्चों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर तिरंगा रैली निकाली। साथ ही जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान के नारे भी लगाए।

विज्ञापन
Sawai Madhopur Children take out tricolor rally for Chandrayaan-3 successful landing
रैली निकालते हुए बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग को लेकर देश भर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग इस सफलता का जश्न अपने तरीके से मना रहे हैं। इसी कड़ी में सवाई माधोपुर के शहीद रिपुदमन आदर्श विद्या मन्दिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल और प्राइमरी आदर्श विद्या मन्दिर स्कूल ठठेरा कुंड के स्कूली बच्चों द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने 'जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान' के नारे लगाए।

विज्ञापन


रैली संयोजक हरिकिशन शर्मा ने बताया कि भारत ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। ऐसा करने वाला भारत विश्व का एकमात्र देश है। आदर्श विद्या मन्दिर के स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली रिपुदमन सिंह माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर सवाई माधोपुर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। उसके बाद रैली फिर से स्कूल परिसर में पहुंची। जहां रैली का समापन किया गया।
विज्ञापन


हरिकिशन शर्मा ने बताया रैली का उद्देश्य स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है। चंद्रयान-3 की सफलता से स्कूली बच्चें प्रेरणा ले सके और बच्चों में देशभक्ति की भावना पैदा हो। इसी उद्देश्य से इस रैली का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed